मध्य प्रदेशः इंदौर के बेरछा में बम विस्फोट में 12 वर्षीय लड़के की मौत, 15 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 15, 2022 11:45 AM2022-08-15T11:45:42+5:302022-08-15T11:48:11+5:30

सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शशिकांत कांकाने ने कहा, "रविवार शाम को 12 साल का बच्चा वैभव सेना के बेरछा फायरिंग रेंज में इस्तेमाल किए गए बम को लाया और लड़ाई के दौरान भीड़ के बीच में फेंक दिया।

mp 12-year-old boy killed 15 injured in bomb blast in Indore's Berchha | मध्य प्रदेशः इंदौर के बेरछा में बम विस्फोट में 12 वर्षीय लड़के की मौत, 15 घायल

मध्य प्रदेशः इंदौर के बेरछा में बम विस्फोट में 12 वर्षीय लड़के की मौत, 15 घायल

Highlightsदो गुटों के बीच विवाद होने पर 12 वर्षीय लड़के ने भीड़ पर बम फेंक दिया।पुलिस के मुताबिक किशोर ने जो बम फेंका है वह सेना की बेरछा फायरिंग रेंज में इस्तेमाल होता है।

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू के बेरछा इलाके में रविवार शाम एक बम विस्फोट में एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब 12 साल के बच्चे वैभव ने आंतरिक लड़ाई के कारण भीड़ पर बम फेंका, जो सेना की बेरछा फायरिंग रेंज में इस्तेमाल होता है।

सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शशिकांत कांकाने ने कहा, "रविवार शाम को 12 साल का बच्चा वैभव सेना के बेरछा फायरिंग रेंज में इस्तेमाल किए गए बम को लाया और लड़ाई के दौरान भीड़ के बीच में फेंक दिया। बम फटने के बाद वैभव की मृत्यु हो गई जबकि लगभग 15 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं, जिन्हें महू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

उन्होंने कहा, "दो समूहों के बीच एक आंतरिक विवाद था, उनमें से एक समूह ने कुछ विस्फोटक सामग्री फेंकी और एक विस्फोट हुआ। 12-14 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 1 व्यक्ति की मौत हो गई। आगे की जांच जारी है।" आगे अपडेट के लिए बने रहिए लोकमत न्यूज के साथ।

Web Title: mp 12-year-old boy killed 15 injured in bomb blast in Indore's Berchha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे