माउंट आबू में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

By भाषा | Published: January 25, 2021 12:32 PM2021-01-25T12:32:04+5:302021-01-25T12:32:04+5:30

Mount Abu's temperature reaches minus 4 degrees Celsius | माउंट आबू में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

माउंट आबू में तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

जयपुर, 25 जनवरी राजस्थान में सर्दी का प्रकोप जारी है और विभिन्न इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी भागों में चुरू और भीलवाड़ा में रविवार रात न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। पिलानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.1 डिग्री, अलवर में 6.4 डिग्री तथा बूंदी में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mount Abu's temperature reaches minus 4 degrees Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे