गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए अभिनंदन वर्धमान, पाकिस्तान में सारा अली खान टॉप पर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 12, 2019 07:01 PM2019-12-12T19:01:17+5:302019-12-12T19:01:17+5:30
पिछली बार आंखें मटकाने वालीं प्रिया प्रकाश वारियर का नाम था। इस साल दूसरे नंबर पर लता मंगेशकर हैं, जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: युवराज सिंह और 'सुपर 30' के आनंद कुमार हैं।
इस बार भारत में गूगल पर विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। यही वजह है कि पर्सनालिटी कैटेगरी में अभिनंदन टॉप पर हैं।
पिछली बार आंखें मटकाने वालीं प्रिया प्रकाश वारियर का नाम था। इस साल दूसरे नंबर पर लता मंगेशकर हैं, जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: युवराज सिंह और 'सुपर 30' के आनंद कुमार हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इस बार टॉप 10 की लिस्ट में बॉलीवुड के एक भी खान को जगह नहीं मिली है।
ये रहे टॉप 10
1. अभिनंदन वर्धमान
2. लता मंगेशकर
3. युवराज सिंह
4. आनंद कुमार
5. विकी कौशल
6. ऋषभ पंत
7. रानू मंडल
8. तारा सुतारिया
9.सिद्धार्थ शुक्ला
10. कोएना मित्रा
फिल्मों में 'कबीर सिंह' बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इस साल भारत में सबसे ज्यादा शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर 'कबीर सिंह' के बारे में सर्च किया गया है। दूसरे नंबर पर 'एवेंजर्स एंडगेम' रही। तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: 'जोकर' और 'कैप्टन मार्वेल' रहे हैं।
जहां तक गानों की बात है तो इस बार भारत में सबसे ज्यादा 'ले फोटो ले' गाना सर्च किया गया है। दूसरे नंबर पर रानू मंडल का 'तेरी मेरी कहानी' रहा। पाकिस्तान में सबसे ज्यादा खोजी गईं सारा सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान पाकिस्तान में सबसे ज्यादा खोजे गए सेलेब्स में से एक रहीं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक सारा पाकिस्तान में गूगल सर्चिंग में छठे स्थान पर रहीं। सारा ने 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके कुछ ही दिनों बाद उनकी दूसरी फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई। जल्द ही वह कार्तिक आर्यन के साथ 'आजकल' में नजर आएंगी। सारा इसके अलावा वरुण धवन के साथ 'कुली नं. 1' में भी काम कर रही हैं।
Abhinandan Varthaman, Sara Ali Khan among most-searched personalities in Pakistan
— ANI Digital (@ani_digital) December 11, 2019
Read @ANI Story | https://t.co/WrH70E1Ar1pic.twitter.com/kOmzTbqtg1