मुरैना नगर निगम के अकाउंट अफसर के तीन ठिकानों पर छापा, 8 लाख कैश, जेवर और प्रॉपर्टी के कागजात मिले, 3 करोड़ का बंगला  

By मुकेश मिश्रा | Published: July 21, 2021 06:13 PM2021-07-21T18:13:48+5:302021-07-21T18:14:45+5:30

सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा 3 कारें भी घर से मिली हैं।

Morena Municipal Corporation Raid three Accounts Officer 8 lakh cash jewelery and property 3 crore bungalow | मुरैना नगर निगम के अकाउंट अफसर के तीन ठिकानों पर छापा, 8 लाख कैश, जेवर और प्रॉपर्टी के कागजात मिले, 3 करोड़ का बंगला  

आठ लाख रुपए कैश संतोष शर्मा के बसंत विहार स्थित मकान से मिले हैं।

Highlightsबैंक में एक लॉकर भी मिला है लोकायुक्त की टीम संतोष शर्मा से पूछताछ कर रही है। टीम के सदस्य नगर निगम कार्यालय में आ चुके हैं। संतोष शर्मा के कागजातों की जानकारी निकाल रहे हैं।

मुरैनाः मुरैना नगर निगम के अकाउंट अफसर संतोष शर्मा (55) के 3 ठिकानों पर बुधवार सुबह लोकायुक्त ने एक साथ छापा मारा।

बसंत विहार बंगले से 8 लाख कैश, बड़ी पॉलीथिन में भरकर सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। बंगले की कीमत ही 3 करोड़ रुपए है। घर से 3 कार और तीन बाइक भी मिली हैं। कई प्रापर्टी के कागज भी टीम के हाथ लगे हैं। टीम ने नैनागढ़ स्थित ट्रैक्टर की एजेंसी और ग्वालियर तारागंज स्थित उसके मकान पर भी कार्रवाई की।

लोकायुक्त निरीक्षक कवीन्द्र सिंह ने बताया कि छापे के दौरान संतोष के घर से  500-500 के नोटों गड्डियाँ मिली है। जो 8 लाख रुपए हैं। सोने-चांदी के जेवर भी मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा 3 कारें भी घर से मिली हैं।

मुरैना के बैंक में एक लॉकर भी मिला है लोकायुक्त की टीम संतोष शर्मा से पूछताछ कर रही है। इस समय टीम के सदस्य नगर निगम कार्यालय में आ चुके हैं। यहां वह संतोष शर्मा के कागजातों की जानकारी निकाल रहे हैं।

 अभी मुरैना के घर से यह मिला है

आठ लाख रुपए कैश संतोष शर्मा के बसंत विहार स्थित मकान से मिले हैं।

भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। जेवर कितना है अभी लोकायुक्त ने स्पष्ट नहीं किया है।

बसंत विहार बिहार में दो मंजिला मकान है, जिसकी कीमत लगभग तीन करोड़ बताई जाती है।

नैनागढ़ रोड पर लड़के के नाम से न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की ऐजेंसी है।

तारागंज ग्वालियर में एक मकान है।

तीन कारें हैं, जिनमें केएस ऑल्टो, मारुति कियाज व मारुति रिट्ज है।

मुरैना में ही बैंक में एक लॉकर है, जिसे खुलवाया जा रहा है।

कई जमीन व प्राॅपर्टी के कागजात मिले हैं। इन कागजातों की जानकारी खंगाली जा रही है।

10 साल से एक ही पद पर संतोष शर्मा मुरैना में लेखाधिकारी के पद पर पिछले 10 वर्षों से जमे है। इससे पहले वह कैलारस में CMO के पद पर पदस्थ थे। बताया जाता है कि ऊंची राजनीतिक पहुंच के कारण अभी तक उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

Web Title: Morena Municipal Corporation Raid three Accounts Officer 8 lakh cash jewelery and property 3 crore bungalow

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे