लाइव न्यूज़ :

बंगाल में भारी बारिश और बाढ़ के चलते दो लाख से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

By भाषा | Updated: August 2, 2021 19:19 IST

Open in App

कोलकाता, दो अगस्त पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के चलते दामोदर घाटी निगम के बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद आई बाढ़ की वजह से छह जिलों में अनेक घर नष्ट हो गए हैं और दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के पूर्ब बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना जिलों में कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है, जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों के लिए राहत केंद्रों में एक लाख से अधिक तिरपाल, 1,000 मीट्रिक टन चावल, पेयजल के हजारों पाउच और साफ कपड़े भेजे गए हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने बाढ़ से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं किया है। इस समय हमारी एकमात्र प्राथमिकता प्रभावित लोगों को बचाने की है।’’

उन्होंने कहा कि रूपनारायण और द्वारकेश्वर नदियां उफान पर हैं तथा हुगली जिले में पानी आवासीय क्षेत्रों में घुस गया है, जिससे घर जलमग्न हो गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मी लोगों को बचाने के काम में लगे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अकेले हुगली जिले में कम से कम एक लाख लोगों को उनके घर नष्ट हो जाने की वजह से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अनेक लोग अब भी अपने घरों की छतों पर या किसी अन्य ऊंचे स्थान पर फंसे हैं।’’

राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले में घाटाल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित स्थानों का दौरा किया और कहा कि वह स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अवगत कराएंगे तथा तदनुसार कदम उठाए जाएंगे।

मुखर्जी ने कहा, ‘‘मैंने विगत में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है, लेकिन इस बार स्थिति भयानक है...ऐसे क्षेत्र भी हैं जो बाढ़ की वजह से पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने मुझसे स्थिति को देखने को कहा था। सर्वेक्षण करने के बाद मैं उन्हें जानकारी दूंगा।’’

इस बीच, दामोदर घाटी निगम के एक अधिकारी ने कहा कि इसके बांधों से आखिरी बार 31 जुलाई को पानी छोड़ा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में सक्रियता और बेबाक आवाज, जगदंबिका पाल को लोकमत ने 'सर्वश्रेष्ठ सांसद' अवॉर्ड से नवाजा

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: इकरा चौधरी चुनी गईं 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', सदन में दमदार उपस्थिति का मिला फल

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाली MP डोला सेन सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का मिला अवार्ड