लाइव न्यूज़ :

मंगलौर विश्वविद्यालय में और अफगान विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण, आना अनिश्चित

By भाषा | Updated: August 25, 2021 11:30 IST

Open in App

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश में उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच, मंगलौर विश्वविद्यालय के अगले सत्र के लिए उपलब्ध पाठ्यक्रमों में पंजीकरण कराने वाले अफगान विद्यार्थियों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी गई है। हालांकि, विश्वविद्यालय में सूत्रों ने कहा कि यह साफ नहीं है कि क्या विश्वविद्यालय में पहले से नामांकित विद्यार्थी देश में अस्थिर स्थिति को देखते हुए समय पर परिसर पहुंच सकेंगे। कुलपति पी एस यदापतितया ने कहा कि इस साल विश्वविद्यालय में 350 आवेदकों में से 156 आवेदनों को पंजीकरण के लिए अंतिम रूप दिया जा चुका है। इनमें से 14 विद्यार्थियों ने पीएचडी के लिए, 111 ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए और 31 ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण कराया है। यदापतितया ने कहा, “लेकिन हम निश्चित नहीं हैं कि अफगानिस्तान की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थी समय पर पाठ्यक्रमों में शामिल हो पाएंगे या नहीं। अगर उन्हें अनुमति दी जाती है, तो उनके देर से आने की संभावना है।’’ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार (मूल्यांकन), प्रोफेसर पीएल धर्म ने कहा कि विश्वविद्यालय में वर्तमान में 53 अफगान छात्र हैं, जिनमें 22 पीएचडी पाठ्यक्रम, 13 स्नातकोत्तर और 18 स्नातक पाठ्यक्रम के विद्यार्थी हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के छात्र यहां पाठ्यक्रम का चयन कर रहे हैं क्योंकि संस्थान ने उनकी अधिकतर आवश्यकताओं को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है और विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी इस प्रक्रिया में ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव