ईद के जश्न में डूबे देशवासी, आज मनाया जा रहा है खुशियों का त्योहार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 16, 2018 07:37 AM2018-06-16T07:37:00+5:302018-06-16T07:37:00+5:30

आज देशवासी एक दूसरे से शिकवे भुलाकर गले लगकर ईद का त्योहार मना रहे हैं।

moon sighted 15 june eid to be celebrated today | ईद के जश्न में डूबे देशवासी, आज मनाया जा रहा है खुशियों का त्योहार

ईद के जश्न में डूबे देशवासी, आज मनाया जा रहा है खुशियों का त्योहार

नई दिल्ली, 16 जून:ईद के चांद का दीदार करने का वक्त खत्म हो गया है। शुक्रवार देर शाम दिल्ली में चांद दिखाई दिया। दिल्ली स्थिति जामा मस्जिद के शाही इमान ने घोषणा की है कि भारत में शनिवार (16 जून) को ईद मनायी जाएगी।  जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी ने शुक्रवार को घोषणा की कि रमजान के अंत में मनाया जाने वाला पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर भारत में शनिवार को मनाया जाएगा।

ऐसे में आज देशवासी एक दूसरे से शिकवे भुलाकर गले लगकर ईद का त्योहार मना रहे हैं। जश्न के त्योहार ईद को लेकर बाजारों में शुक्रवार को पूरे दिन रौनक रही। महिलाओं, युवाओं और बच्चों तथा बड़ों ने बाजार में जमकर खरीदारी की।

शुक्रवार शाम ईद के चांद का दीदार होने की खबर आते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर, सोशल मीडिया, फोन के माध्यम से ईद की बधाई दी। चांद रात पर शहर के सभी प्रमुख बाजारों में पूरी रात जमकर खरीदारी हुई।

क्यों मनाई जाती है ईद

ईद के मौके पर मुसलमान एकजुट होकर नमाज अदा करते हैं। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद देते हैं अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्ध में विजय प्राप्त की थी। उनके विजयी होने की खुशी में ही यह त्यौहार मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि 624 ईस्वी में पहला ईद-उल-फित्र मनाया गया था।  

इस्लामिक कैलेंडर में दो ईद मनाई जाती हैं। दूसरी ईद जो ईद-उल-जुहा या बकरीद के नाम से भी जानी जाती है। ईद-उल-फित्र का यह त्यौहार रमजान का चांद डूबने और ईद का चांद नजर आने पर इस्लामिक महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। 

Web Title: moon sighted 15 june eid to be celebrated today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Eidईद