मॉनसून गतिविधि फिर से सक्रिय होने लगी : आईएमडी

By भाषा | Published: August 16, 2021 10:01 PM2021-08-16T22:01:40+5:302021-08-16T22:01:40+5:30

Monsoon activity resumed: IMD | मॉनसून गतिविधि फिर से सक्रिय होने लगी : आईएमडी

मॉनसून गतिविधि फिर से सक्रिय होने लगी : आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून कुछ दिन के अंतराल के बाद फिर सक्रिय होने लगा है और दक्षिण भारत तथा मध्य भारत के ऊपर वर्षा गतिविधि में वृद्धि होने लगी है। आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि ओडिशा अपतटीय क्षेत्र-आंध्र प्रदेश तटीय क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।उन्होंने कहा, ‘‘वर्षा गतिविधि फिर से शुरू होगी। संबंधित परिस्थिति के तहत दक्षिणी प्रायद्वीप के उत्तरी हिस्से और मध्य भारत में वर्षा गतिविधि में वृद्धि की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Monsoon activity resumed: IMD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :BayIndiaभारत