लाइव न्यूज़ :

मनी लॉन्ड्रिंग: पंजाब के पूर्व विधायक सुखपाल खैरा गिरफ्तार, AAP से कांग्रेस में हुए हैं शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2021 17:55 IST

Money Laundering: पंजाब के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने 2017 में पंजाब के कपूरथला जिले की भोलाथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था।

Open in App
ठळक मुद्देखैरा मादक पदार्थ मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट गिरोहों के ‘सहयोगी’ हैं। इस साल मार्च में खैरा के परिसरों पर छापेमारी की थी।केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मुखर रहे हैं।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को पंजाब के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा को उनके और अन्य के खिलाफ धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया।

 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 56 वर्षीय खैरा को पंजाब में केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया। एजेंसी ने इस साल मार्च में खैरा के परिसरों पर छापेमारी की थी। ईडी ने आरोप लगाया है कि खैरा मादक पदार्थ मामले के दोषियों और फर्जी पासपोर्ट गिरोहों के ‘सहयोगी’ हैं।

खैरा ने किसी भी गलत काम से इनकार किया और कहा है कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ मुखर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पंजाब विधानसभा से इस्तीफा दिया था।

खैरा ने 2017 में पंजाब के कपूरथला जिले की भोलाथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। उन्होंने जनवरी 2019 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अपनी खुद की पार्टी ‘पंजाब एकता पार्टी’ बनाई। इसके बाद वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयकांग्रेसAam Aadmi Partyपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो