लाइव न्यूज़ :

Money laundering case: आप आएंगे या फिर हमें आना पड़ेगा, ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा आठवां नोटिस

By एस पी सिन्हा | Updated: January 13, 2024 17:13 IST

Money laundering case: झारखंड में हुए जमीन घोटाले की आंच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंच गई है। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी मुख्यमंत्री हेमंत को अब तक सात समन भेज चुकी है। 

Open in App
ठळक मुद्देपत्र को ईडी का 8वां समन माना जा रहा है।16 से 20 जनवरी तक इस पत्र का जवाब देने के साथ हाजिर होने को कहा है।सात समन भेजने के बावजूद मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश नहीं हुए।

Money laundering case: ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर पूछा है कि वे ईडी के समक्ष पेश होंगे या ईडी को ही उनके पास आना होगा। इस पत्र को ईडी का 8वां समन माना जा रहा है। ईडी ने हेमंत सोरेन को 16 से 20 जनवरी तक इस पत्र का जवाब देने के साथ हाजिर होने को कहा है।

दरअसल, झारखंड में हुए जमीन घोटाले की आंच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंच गई है। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी मुख्यमंत्री हेमंत को अब तक सात समन भेज चुकी है। ईडी की तरफ से सात समन भेजने के बावजूद मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश नहीं हुए।

सातवें समन के बाद भी जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के सामने पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे तो ईडी ने उन्हें पत्र लिखकर पूछा है कि सात समन भेजने के बावजूद वे पूछताछ के लिए उपस्थित क्यों नहीं हुए? ईडी ने अपने पत्र में कहा है कि या तो हेमंत ईडी के सामने पेश हों नहीं तो ईडी को खुद आना पड़ेगा।

बता दें कि ईडी ने पिछले महीने को जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में हेमंत सोरेन से पूछताछ की जगह, वक्त, तारीख बताने को कहा था। ईडी ने अपने पत्र में कहा था कि हेमंत सोरेन इस मामले में जांच अधिकारी को अपनी सुविधानुसार तारीख, स्थान आदि के बारे में सूचित करें ताकि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनका बयान दर्ज किया जा सके। ईडी ने मुख्यमंत्री से 31 दिसंबर 2023 तक जवाब मांगा था।

ईडी ने यह भी चेताया था कि यदि इस बार भी सोरेन बयान देने के लिए हाजिर नहीं होते हैं तो एजेंसी धन शोधन रोधी कानून के प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू करने पर विवश होगी। इस दौरान लगातार दोनों तरफ से पत्राचार हो रहा है। मुख्यमंत्री की तरफ से अब तक पत्र भेजकर ही जवाब दिया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि इस बार ईडी ने जवाब के साथ उपस्थित होने को भी कहा है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयहेमंत सोरेनझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब