मोकामा सीट उपचुनावः प्रबल विरोधी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी के लिए वोट मांगेंगे सीएम नीतीश, 27 अक्टूबर को जनसभा, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी भी रहेंगे मौजूद

By एस पी सिन्हा | Published: October 26, 2022 05:21 PM2022-10-26T17:21:32+5:302022-10-26T17:22:34+5:30

Mokama seat by-election 2022: अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 अक्टूबर को मोकामा में जनसभा करेंगे।

Mokama seat by-election CM Nitish kumar seek vote wife opponent Bahubali Anant Singh public meeting October 27 Tejashwi Yadav present | मोकामा सीट उपचुनावः प्रबल विरोधी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी के लिए वोट मांगेंगे सीएम नीतीश, 27 अक्टूबर को जनसभा, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी भी रहेंगे मौजूद

नीतीश कुमार अनंत सिंह की पत्नी की जीत पक्की करने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Highlightsमुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे।राजनीति में अनंत सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था।अनंत सिंह ने सीएम नीतीश और उनकी सरकार के खिलाफ अपने तेवर दिखाए थे।

पटनाः बिहार में सियासी समीकरण बदलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए बाहुबली अनंत सिंह एकबार फिर से प्रिय हो गये हैं। वह अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के लिए उप चुनाव में मोकामा सीट पर वोट मांगने जाने वाले हैं।

हालांकि सियासी उलटफेर के बाद सबके जेहन में यह सवाल था कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छोटे सरकार अर्थात अनंत सिंह की पत्नी के पक्ष में प्रचार करेंगे? लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि नीलम देवी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 अक्टूबर को मोकामा में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे।

यहां उल्लेखनीय है कि राज्य की राजनीति में अनंत सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसमें अनंत सिंह ने नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने 'सुशासन  की सरकार' को गाली भी दी थी। अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। यह कोई पहली घटना नहीं थी जब अनंत सिंह ने सीएम नीतीश और उनकी सरकार के खिलाफ अपने तेवर दिखाए थे।

लेकिन यह सब भूलकर नीतीश कुमार अनंत सिंह की पत्नी की जीत पक्की करने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे। बताया जा रहा है कि 27 अक्टूबर को मोकामा के टाल इलाके के घोसवारी प्रखंड में महागठबंधन के ये नेता जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।

बता दें कि अनंत सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध कफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। राजद नेता ने जदयू में रहते हुए नीतीश कुमार को कभी चांदी के सिक्कों से तौला था। इसके बाद उनके संबंध इस कदर खराब हुए कि अनंत सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इससे पहले खबर आई थी कि नीतीश कुमार मोकामा उपचुनाव में प्रचार नहीं करेंगे।

लेकिन अब खबर आ रही है कि नीतीश कुमार पुरानी बातों को भूलकर अनंत सिंह की पत्नी के लिए प्रचार करने जाने वाले हैं। बता दें कि मोकामा के साथ गोपालगंज विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। इसके लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी। दोनों सीटों पर महागठबंधन से राजद ही चुनाव लड़ रही है। 

Web Title: Mokama seat by-election CM Nitish kumar seek vote wife opponent Bahubali Anant Singh public meeting October 27 Tejashwi Yadav present

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे