मोकामा विधानसभा उपचुनावः अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी होंगी राजद उम्मीदवार, विधान पार्षद कार्तिक मुखिया ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Published: July 16, 2022 06:40 PM2022-07-16T18:40:46+5:302022-07-16T18:41:46+5:30

Mokama assembly by-election: वर्ष 2005 में अनंत सिंह पास 3.40 लाख की संपत्ति थी, जो 2010 में बढ़कर 38.84 लाख और 2015 में फिर बढ़कर 27.99 करोड़ हो गई. वहीं, जब विधायक ने वर्ष 2020 में चुनाव लड़ा तो उनकी संपत्ति 68.55 करोड़ बताई गई.

Mokama assembly by-election Anant Singh wife Neelam Devi will be RJD candidate Legislative Councilor Karthik Mukhiya announced | मोकामा विधानसभा उपचुनावः अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी होंगी राजद उम्मीदवार, विधान पार्षद कार्तिक मुखिया ने किया ऐलान

अनंत सिंह के एफिडेविट के मुताबिक उनके पास 1.90 लाख के हाथी, घोडे़, गाय और भैंस हैं. 2015 में 1.70 लाख के हाथी-घोडे़ थे. (file photo)

Highlightsअनंत सिंह पर अब भी दर्जन भर से अधिक मामले लंबित हैं.अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी एक करोड़ से अधिक इनकम टैक्स भरा है.अनंत सिंह हाथी घोड़े सहित कई जानवरों के शौकीन हैं.

पटनाः बिहार में मोकामा के बाहुबली राजद विधायक रहे अनंत सिंह की विधायकी जाने के बाद पत्नी नीलम देवी उनकी विरासत को संभालेंगी. नीलम देवी मोकामा विधानसभा उपचुनाव में राजद की उम्मीदवार होंगी. इस बात का ऐलान अनंत सिंह के करीबी राजद विधान पार्षद कार्तिक मुखिया ने कर दिया है.

 

उन्होंने कहा है कि मोकामा विधानसभा उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पार्टी की उम्मीदवार होंगी. इसबीच अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है. बताया जाता है कि अनंत सिंह पर अब भी दर्जन भर से अधिक मामले लंबित हैं.

इनमें कई मामलों में सुनवाई चल रही है और कुछ मामले एमपी-एमएलए के सेशन कोर्ट और मजिस्ट्रेट कोर्ट में लंबित हैं. मजिस्ट्रेट के कोर्ट में कुछ मामलों में अनुसंधान पर चल रहा है और कुछ में गवाही चल रही है. सेशन कोर्ट में चलने वाले कई मामले काफी संगीन हैं. इनमें एक हत्या का भी मामला है, जबकि एक मामला एसटीएफ से मुठभेड का भी है.

कहा जा रहा है कि बाहुबली नेता अनंत सिंह की संपत्ति पांच वर्षों में लगभग ढाई गुनी बढ़ी है. चुनाव शपथ पत्र के अनुसार वर्ष 2005 में अनंत सिंह पास 3.40 लाख की संपत्ति थी, जो 2010 में बढ़कर 38.84 लाख और 2015 में फिर बढ़कर 27.99 करोड़ हो गई. वहीं, जब विधायक ने वर्ष 2020 में चुनाव लड़ा तो उनकी संपत्ति 68.55 करोड़ बताई गई.

पिछले दो साल से अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी एक करोड़ से अधिक इनकम टैक्स भरा है. 2019-20 में अनंत सिंह ने 8.86 लाख और नीलम देवी ने 1.20 करोड़ का आइटीआर फाइल किया था. पूर्व विधायक अनंत सिंह हाथी घोड़े सहित कई जानवरों के शौकीन हैं. विधानसभा में बग्धी से आना काफी चर्चा का विषय रहा था. कई जगहों पर विधायक घोड़े की सवारी करने नजर आये थे.

कहा जा रहा है कि अगर उन्हें कोई घोड़ा पसंद आ जाये तो उसे खरीदे बिना चैन नहीं लेते थे. अनंत सिंह के एफिडेविट के मुताबिक उनके पास 1.90 लाख के हाथी, घोडे़, गाय और भैंस हैं. 2015 में 1.70 लाख के हाथी-घोडे़ थे. वहीं, उनकी पत्नी नीलम देवी के पास 25.33 लाख की इनोवा कार और एक 32.52 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर कार है. जबकि अनंत सिंह के पास अब भी छह लाख की कीमत वाली एक स्कॉर्पियो है. 

Web Title: Mokama assembly by-election Anant Singh wife Neelam Devi will be RJD candidate Legislative Councilor Karthik Mukhiya announced

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे