लाइव न्यूज़ :

पूर्व आर्मी ऑफिसर मोहम्मद सनाउल्लाह के भाई ने जांच अधिकारी के खिलाफ दर्ज करवाया मामला, कहा- साजिश के तहत घोषित किया गया विदेशी नागरिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2019 12:17 IST

मीडिया से बात करते हुए सनाउल्लाह के चचेरे भाई मोहम्मद फैज़ुल हक़ ने कहा था कि जो व्यक्ति 30 साल तक सेना में रहा हो और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ करगिल युद्ध लड़ा हो उसे कोई विदेशी नागरिक कैसे घोषित कर सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देफैज़ुल हक़ ने कहा है कि फर्जी गवाह और स्टेटमेंट के बदौलत पुलिस ने यह मामला बनाया है. 2015 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ लड़ते हुए सनाउल्लाह को पैर में गोली लगी थी.

दो दशक पहले कारगिल युद्ध में देश को अपनी सेवाएं देने वाले मोहम्मद सनाउल्लाह के विदेशी नागरिक घोषित किए जाने के मामले में उनके भाई ने रिटायर्ड जांच अधिकारी चंद्रमल दास के ख़िलाफ़ केस दर्ज करवाया है. उनके मुताबिक, अधिकारी ने फर्जी गवाह तैयार कर उनके ख़िलाफ़ साजिश किया है.

बीते मंगलवार को असम पुलिस के बॉडर शाखा में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद सनाउल्लाह को पुलिस ने गुवाहाटी में एफटी कोर्ट के तहत विदेशी नागरिक बताते हुए गिरफ्तार कर लिया था. अवैध प्रवासियों का पता लगाने में जुटी उसी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था.

मोहम्मद सनाउल्लाह के परिवार वालों ने इस पर अपनी घोर आपत्ति जताई थी. मीडिया से बात करते हुए सनाउल्लाह के चचेरे भाई मोहम्मद फैज़ुल हक़ ने कहा था कि जो व्यक्ति 30 साल तक सेना में रहा हो और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ करगिल युद्ध लड़ा हो उसे कोई विदेशी नागरिक कैसे घोषित कर सकता है. 

उन्होंने आगे कहा था कि 2015 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ लड़ते हुए सनाउल्लाह को पैर में गोली लगी थी. हमने कभी नहीं सोचा कि हमारे भाई को विदेशी घोषित कर डिटेंशन में बंद कर दिया जाएगा.

असम में अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए विदेशी ट्रिब्यूनल कोर्ट का गठन किया गया था. इसी कोर्ट के आदेश के बाद अभी तक 900 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. हालांकि गुवाहाटी हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद कई लोगों को राहत मिली है.

 

मोहम्मद सनाउल्लाह को भी गिरफ्तार कर डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया था. उनके भाई के मुताबिक, उनके पास भारतीय नागरिक होने के सारे दस्तावेज मौजूद हैं. 

मामला दर्ज होने के बाद फैज़ुल हक़ ने कहा है कि फर्जी गवाह और स्टेटमेंट के बदौलत पुलिस ने यह मामला बनाया है.  

टॅग्स :एनआरसीअसमभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"