कृषि कानूनों को रद्द कर किसानों से माफी मांगे मोदी सरकार: गहलोत

By भाषा | Published: August 31, 2021 02:08 PM2021-08-31T14:08:43+5:302021-08-31T14:08:43+5:30

Modi government should apologize to farmers by repealing agricultural laws: Gehlot | कृषि कानूनों को रद्द कर किसानों से माफी मांगे मोदी सरकार: गहलोत

कृषि कानूनों को रद्द कर किसानों से माफी मांगे मोदी सरकार: गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरियाणा के करनाल में किसानों के साथ हिंसा की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार कृषि कानूनों को निरस्त कर किसानों से माफी मांगे। गहलोत ने ट्वीट किया,' हरियाणा के करनाल में जिस तरह किसानों के साथ हिंसा की गई वह निंदनीय है। ऐसी क्रूर कार्रवाइयों से देशभर में किसानों को भड़काने का माहौल बनाया जा रहा है।'उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री अलग-अलग तरह से बयान दे रहे हैं जिसका कोई अर्थ ही नहीं निकल रहा है।उन्होंने लिखा कि हरियाणा सरकार के अधिकारी किसानों पर हिंसात्मक कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं जिस पर पूरे देश में प्रतिक्रिया हो रही है लेकिन ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।गहलोत के अनुसार,' मोदी सरकार किसानों के सब्र का इम्तिहान ना लेकर तुरंत कृषि कानूनों को निरस्त कर किसानों से माफी मांगे।' उल्लेखनीय है कि अनेक जगह पर किसान केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Modi government should apologize to farmers by repealing agricultural laws: Gehlot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे