लाइव न्यूज़ :

मोदी ने तमिलनाडु में पटाखा फैक्‍टरी में आग की घटना पर दुख जताया

By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने तमिलनाडु के विरूद्धनगर में एक पटाखा फैक्टरी में आग की घटना पर शुक्रवार को दुःख व्यक्त किया और इसमें घायल हुए तथा मृत लोगों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि का अनुमोदन किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी सिलसिलेवार ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘तमिलनाडु के विरूद्धनगर स्थि‍त पटाखा फैक्‍टरी में आग लगने की घटना से बहुत दुःखी हूं। दुःख की इस घड़ी में मेरा मन पीड़ित परिवारों के साथ है। मुझे उम्‍मीद है कि इस घटना में घायल हुए लोग जल्‍द ही स्‍वस्‍थ हो जाएंगे। प्रशासन प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए लगातार काम कर रहा है।’’

पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। ज्ञात हो कि विरुद्धनगर जिले के सत्तूर में एक निजी आतिशबाजी कारखाने में शुक्रवार को हुए विस्फोट में छह श्रमिकों की मौत हो गई।

यह घटना उस समय हुई जब आतिशबाजी बनाने के लिए कुछ रसायनों को मिलाया जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन