वेश्यावृत्ति के आरोप में मॉडल गिरफ्तार
By भाषा | Published: August 20, 2021 10:58 PM2021-08-20T22:58:29+5:302021-08-20T22:58:29+5:30
पुलिस ने 32 वर्षीय एक मॉडल को मुंबई के जुहू के एक लग्जरी होटल से कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में हिरासत में लिया है। इस रैकेट में टेलीविजन के कुछ अभिनेता और मॉडल शामिल थे। अपराध शाखा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार को छापा मार कर एक टीवी अभिनेता तथा एक मॉडल को वहां से बचाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने इन दोनों के लिए चार लाख रुपए का सौदा तय किया था। उन्होंने बताया कि सांताक्रूज पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।