#MeToo: भारी दबाव के बाद यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे एमजे अकबर ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

By रामदीप मिश्रा | Published: October 17, 2018 04:54 PM2018-10-17T16:54:22+5:302018-10-17T20:45:00+5:30

MJ Akbar resignation: अमेरिका से शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट करीब दो साल बाद भारत में दोबारा शुरू हो चुका है। भारत में इसे शुरू करने का श्रेय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को दिया जा रहा है। तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगा कर मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मार दिया।

MJ Akbar resigns from his post of Minister of State External Affairs MEA today | #MeToo: भारी दबाव के बाद यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे एमजे अकबर ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

#MeToo: भारी दबाव के बाद यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे एमजे अकबर ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद से लगातार उनके इस्तीफे की मांग बढ़ती जा रही थी, जिसके बाद उन्होंने बुधवार (17 अक्टूबर) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अकबर पर अभी तक 15 महिलाएं यौन शोषण के आरोप लगा चुकी हैं। वहीं, उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है।  

इधर, अकबर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवा चुके हैं, जिस पर दिल्ली पटियाला कोर्ट 18 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। 



इन महिला पत्रकारों ने भी लगाए आरोप 

- हफपोस्ट इंडिया ने से बात करते हुए एशियन एज की एक और महिला पत्रकार, जिनका नाम  सुपर्णा शर्मा है। उन्होंने बताया,  1993 में वह एशियन एज की दिल्ली ऑफिस में ज्वाइन किया था। उन्होंने बताया कि नौकरी के दो साल के अंदर ही उन्होंने मुझे कर्नाटक चुनाव कवर करने के लिए भेज दिया था और पिछले कुछ सालों में उन्होंने मुझे सेक्सुअली हैरेस भी किया है। सुपरना शर्मा वर्तमान में नई दिल्ली में द एशियन एज की संपादक हैं। 

- मुंबई में एक अन्य पत्रकार, जो 2004 में मुंबई में एशियन एज में ज्वाइन किया था। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर कहा है, अकबर भले ही बहुत बड़े ज्ञानी हो लेकिन वह सेक्सुअलिटी को लेकर पागल हैं। उनका आरोप है कि अकबर ने उन्हें भी न्यूजरूम के अंदर या फिर बाहर अकबर हमेशा ही परेशान और दुर्रव्यहार करते थे। 

- हफपोस्ट के मुताबिक द सुंडे गार्जियन में काम कर रहे एक पुरुष पत्रकार ने बताया कि एमेज अकबर हमेशा महिलाओं के ब्रेस्ट को घूरते रहते थे और इसमें कोई दोराय नहीं है। 

जबरदस्ती करता था किस करने की कोशिश

- सबसे पहले पत्रकार गज़ाला वहाब ने द वायर पर लिखे एक लेख में एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। गजाला वहाब एशियन एज में पत्रकार थीं और एमजे अकबर अखबार के संस्थापक संपादक थे। वहाब वर्तमान में फोर्स मैगजीन की एक्जिक्यूटिव एडिटर हैं। उन्होंने कई ऐसी घटना के बारे में बताया है, जिसमें अकबर ने में कथित तौर पर जबरन किस करके उनके साथ छेड़छाड़ की। 

वहाब ने बताया है कि जब 1994 से 1997 के बीच 'एशियन एज' अखबार में वह काम कर रही थीं तब अकबर उसके संस्थापक-संपादक थे और उन्होंने उन्हें ऑफिस में ऐसी जगह बैठाने के लिए कहा था जहां से वह उन्हें दिखती हों। गौरतलब है कि #MeToo कैम्पेन के तहत प्रिया रमनी, कनिका गहलोत, शुमा राह, प्रेरणा सिंह बिंद्रा, शुतपा पॉल, सुपर्णा शर्मा, एक अज्ञात महिला, गज़ाला वहाब, डीपी कांप महिला पत्रकारों ने अभी तक एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यहार का आरोप लगा चुकी हैं। 

तनुश्री दत्ता से शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट

अमेरिका से शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट करीब दो साल बाद भारत में दोबारा शुरू हो चुका है। भारत में इसे शुरू करने का श्रेय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को दिया जा रहा है। तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगा कर मधुमक्खी के छत्ते में पत्थर मार दिया। उसके बाद फिल्म फिल्म अभिनेता आलोक नाथ,  गायक कैलाश खेर,  डायरेक्टर विकास बहल,  गायक रघु दीक्षित,  कमेंटेटर और लेखक सुहेल सेठ, गायक अभिजीत भट्टाचार्य, एआईबी के कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती, लेखक चेतन भगत,  टीवी चैनल आज तक के निदेशक सुप्रियो प्रसाद, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, फिल्म डायरेक्टर राकेश सारंग, अभिनेता रजत कपूर, फिल्म मसान के लेखक वरुण ग्रोवर और संगीतकार अनु मलिक इत्यादी पर #MeToo के तहत आरोप लगे हैं। 

English summary :
MJ Akbar, who was alleged of sexual harassment by 9 women under #MeToo movement, resigned from his office today. MJ Akbar filed defamation case against Priya Ramani, and was critised for a team 97 lawyers to represent him in court during hearing of MJ Akbar-Priya Ramani criminal defamation case.


Web Title: MJ Akbar resigns from his post of Minister of State External Affairs MEA today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे