नाबालिग लड़के-लड़की ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की

By भाषा | Published: September 8, 2021 03:23 PM2021-09-08T15:23:13+5:302021-09-08T15:23:13+5:30

Minor boy and girl committed suicide by jumping into a well | नाबालिग लड़के-लड़की ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की

नाबालिग लड़के-लड़की ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की

जयपुर, आठ सितंबर राजस्थान के डूंगरपुर जिले में नाबालिग लड़के व लड़की द्वारा एक साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

बिच्छीवाड़ा थाने के अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि 17 वर्षीय लड़के और 16 वर्षीय लड़की ने जहर खा लिया और एक कपड़े से खुद को साथ बांधकर कुएं में कूद गए।

सिंह के मुतबिक वहां से गुजर रहे एक चरवाहे ने मंगलवार शाम कुएं में शवों को देखा तो पुलिस को सूचित किया। उसके बाद शवों को बाहर निकालाय गया।

पुलिस के अनुसार यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। पुलिस को कुएं के पास एक रजिस्टर मिला है जिसमें लड़के एवं लड़की ने कथित तौर पर उनका अंतिम संस्कार एक ही शमशान घाट में करने की इच्छा प्रकट की है। पुलिस को जहर की शीशी भी बरामद हुई है।

सिंह ने कहा कि दोनों बिच्छीवाड़ा के निवासी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Minor boy and girl committed suicide by jumping into a well

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे