शिवसेना के अरविंद सावंत के लिए मैंने गली-गली कैंपेन किया लेकिन क्या पता था कि ये बेवफाई होगी: रेल मंत्री पीयूष गोयल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 10, 2019 05:08 PM2019-12-10T17:08:17+5:302019-12-10T17:08:17+5:30

महाराष्ट्र की सरकार  पर तंज करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि शिवसेना जिसके विरोध में थी आज उसकी की गोद में जाकर बैठ गई है। अपनी विचारधार से अलग जाकर उन्होंने सरकार बनाई है।

Minister Piyush Goyal says I did street campaign for Shiv Sena's Arvind Sawant but he gave infidelity | शिवसेना के अरविंद सावंत के लिए मैंने गली-गली कैंपेन किया लेकिन क्या पता था कि ये बेवफाई होगी: रेल मंत्री पीयूष गोयल

शिवसेना के अरविंद सावंत के लिए मैंने गली-गली कैंपेन किया लेकिन क्या पता था कि ये बेवफाई होगी: रेल मंत्री पीयूष गोयल

Highlightsमहाराष्ट्र  में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन करके सरकार बनाई है। तीनों पार्टी की सहमति से शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने हैं। लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह वर्ष-2017 में प्रारंभ किया गया था। जिसके बाद से लगातार इस समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंनें कहा कि शिवसेना से हमने अपनी पूरी दोस्ती निभाई थी। लेकिन उन्होंने धोखा दिया है। महाराष्ट्र की सरकार  पर तंज करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि शिवसेना जिसके विरोध में थी आज उसकी की गोद में जाकर बैठ गई है। अपनी विचारधार से अलग जाकर उन्होंने सरकार बनाई है। पीयूष गोयल ने कहा, शिवसेना के अरविंद सावंत के लिए मैंने गली-गली कैंपेन किया है, दक्षिण मुंबई की जनता शिवसेना को वोट नहीं देना चाहती। हमें क्या मालूम था कि बेवफाई होगी। 

महाराष्ट्र  में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन करके सरकार बनाई है। तीनों पार्टी की सहमति से शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने हैं। 

महाराष्ट्र की सरकार  पर तंज करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि शिवसेना जिसके विरोध में थी आज उसकी की गोद में जाकर बैठ गई है। अपनी विचारधार से अलग जाकर उन्होंने सरकार बनाई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, महाराष्ट्र में भाजपा को जीत मिली है, बाकी तीनों दलों को हार मिली है। 


लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड-2019 में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय दलों की भूमिका' पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश में राष्ट्रीय पार्टी का होना बहुत जरूरी है। क्षेत्रीय दलों से देश कभी विकास नहीं कर सकता है। वह सिर्फ राष्ट्रीय पार्टी का साथ देकर विकास में हाथ बढ़ा सकती है। 

Web Title: Minister Piyush Goyal says I did street campaign for Shiv Sena's Arvind Sawant but he gave infidelity

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे