लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में हो सकता है खेला, सहकारिता मंत्री यादव ने कहा-भाजपा सत्ता में आने के लिए कुछ भी करेगी

By एस पी सिन्हा | Published: January 16, 2023 07:59 PM2023-01-16T19:59:03+5:302023-01-16T19:59:54+5:30

बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र पर जमकर हमला किया। हर चीज महंगी हो रही है। अब चोकर भी नहीं छोड़ा है। जो आदमी नहीं जानवर खाते हैं।

Minister Co-operative Surendra Prasad Yadav said BJP will do anything to come to power may be big game Bihar before lok Sabha elections 2024 | लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में हो सकता है खेला, सहकारिता मंत्री यादव ने कहा-भाजपा सत्ता में आने के लिए कुछ भी करेगी

केंद्र में बैठी भाजपा सत्ता सुख के लिए कुछ भी कर सकती है

Highlightsमंत्री ने लोगों को होशियार रहने की सलाह दी है। गया में करीमगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। केंद्र में बैठी भाजपा सत्ता सुख के लिए कुछ भी कर सकती है

पटनाः बिहार के सहकारिता मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि लोकसभा चुनाव से पहले कोई भी घटना-दुर्घटना बड़ी से बड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा है कि भाजपा फिर से सत्ता में आने के लिए कुछ भी कर सकती है। अभी से ही उनके द्वारा पूरी साजिश रची जा रही है।

उन्होंने लोगों को होशियार रहने की सलाह दी है। सुरेंद्र यादव गया में करीमगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सत्ता सुख के लिए कुछ भी कर सकती है। यहां तक कि देश को दो भागों में बांटने की साजिश हो रही है। अभी से उनका उनके द्वारा पूरी साजिश रची जा रही है। उन्होंने लोगों को होशियार रहने की सलाह दी है।

हर जगह होशियार होने के लिए सभी को कह रहा हूं। सहकारिता मंत्री ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यहां हर चीज महंगी हो रही है। अब चोकर भी नहीं छोड़ा है। जो आदमी नहीं जानवर खाते हैं। इसके दाम भी बढ़ा दिए हैं। भला दिल्ली में किसके घरों में जानवर को चोकर खिलाया जाता है?

उन्होंने कहा कि ये सब साजिश धीरे-धीरे देश को बर्बाद करने की है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि नोटबंदी के वक्त पड़ोसी देश से जाली नोट लाकर भर दिया और घोषणा कर दिया। उन्होंने कहा कि जीएसटी लाया, क्या आम लोगों को लाभ हो गया? अब तो देश बर्बाद के कगार पर पहुंच गया है।

Web Title: Minister Co-operative Surendra Prasad Yadav said BJP will do anything to come to power may be big game Bihar before lok Sabha elections 2024

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे