Milkipur By Election result: 40624 वोट से आगे चंद्रभानु पासवान, 16वें राउंड के बाद सपा के अजीत प्रसाद पीछे, फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को झटका
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2025 13:33 IST2025-02-08T13:00:34+5:302025-02-08T13:33:21+5:30
Milkipur By Election result: मुख्य मुकाबला सपा के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु पासवान के बीच माना जा रहा है।

file photo
Milkipur By Election result: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 16वें दौर की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंद्रभानु पासवान ने भारी बढ़त बना ली है। वह समाजवादी पार्टी (सपा) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजीत प्रसाद से 40624 मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई। वेबसाइट के अनुसार पासवान को जहां 82895 वोट मिले, वहीं सपा के फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को 42271 वोट मिले। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार महज 2793 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
#WATCH | Pauri Garhwal, Uttarakhand | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, "... Today we have technology. With better use of technology, we can implement better (educational) facilities... This can only happen when the government stays behind and society comes… pic.twitter.com/pdnj2E2tLq
— ANI (@ANI) February 8, 2025
निर्वाचन आयोग के अनुसार कुल 30 चरण में मतगणना होगी। मिल्कीपुर विधानसभा सीट, अवधेश प्रसाद के पिछले साल लोकसभा चुनाव में फैजाबाद सीट से निर्वाचित होने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई है, इसीलिए उपचुनाव कराया गया। सपा जहां सीट बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।
#WATCH | Milkipur, UP: BJP workers celebrate as BJP candidate for Milkipur bye-elections Chandrabhanu Paswan leads with a margin of 42071 votes at the end of 17 rounds of counting pic.twitter.com/CltMM8rEFe
— ANI (@ANI) February 8, 2025
#WATCH | Daughters of BJP candidate from the New Delhi assembly constituency Parvesh Verma, Trisha and Sanidhi say, "We thank the people of New Delhi for their support. The people of Delhi will never make the mistake of giving a second chance to a person who runs govt by telling… pic.twitter.com/jOze2sKzkx
— ANI (@ANI) February 8, 2025
वहीं भाजपा इस चुनाव को फैजाबाद लोकसभा सीट पर अपनी हार का बदला लेने के अवसर के रूप में देख रही है। वर्ष 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा मिल्कीपुर के रूप में अयोध्या जिले की एकमात्र सीट हारी थी। इससे पहले, सुबह भाजपा के चंद्रभानु पासवान ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
#WATCH | BJP workers celebrate with firecrackers as the party takes the lead on 45 seats in Delhi assembly elections pic.twitter.com/OmHaikge6b
— ANI (@ANI) February 8, 2025
पासवान ने बातचीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने अपने समर्थकों के प्रति भी आभार जताया। पासवान ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों और योजनाओं को हमने लोगों तक पहुंचाया और मिल्कीपुर के लोगों ने इसका समर्थन किया।’’
#DelhiElectionResults | | Äs BJP is on its way to forming govt in Delhi, BJP candidate from Patparganj constituency Ravinder Singh Negi says, "This is PM Modi's victory as his blessings were with all the candidates. This victory is because of the way the PM explained to the… pic.twitter.com/fOpCpZrFS6
— ANI (@ANI) February 8, 2025
उन्होंने कहा कि अगर हम चुनाव जीते तो मिल्कीपुर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस बीच, फैजाबाद से सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, ‘‘भाजपा ने बहुत बड़े स्तर पर गड़बड़ियां की हैं और भारत निर्वाचन आयोग तथा पर्यवेक्षकों को लिखित रूप में इसकी जानकारी दी गई है।’’
प्रसाद ने दावा किया कि उनकी शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। सपा सांसद ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी चुनाव जीतेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन अधिकारी राज्य सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं और दावा किया कि इसके बावजूद सपा का उम्मीदवार ही जीतेगा।
उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार को हुए उपचुनाव में कुल 3.71 लाख मतदाताओं में से 65 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जो 2022 के विधानसभा चुनाव से अधिक है। मिल्कीपुर उपचुनाव, समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है, क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है।
इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सपा के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभानु पासवान के बीच माना जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यह उपचुनाव नहीं लड़ रही है, वहीं कांग्रेस इस सीट पर अपनी गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन कर रही है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी इस सीट से अपना उम्मीदवार उतारा है।