जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आंतकवादियों ने सुरक्षा बलों पर किया हमला
By भाषा | Published: June 11, 2021 01:51 PM2021-06-11T13:51:44+5:302021-06-11T13:51:44+5:30
श्रीनगर, 11 जून जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को कुछ आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर हमला कर दिया। घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर जिले के जैनपोरा इलाके के अगलर में आतंकवादियों ने पुलिस और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल पर हमला कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।