लाइव न्यूज़ :

कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई, 95 करोड़ को लगा कोरोना टीका, मनसुख मंडाविया का ट्वीट-भारत 100 करोड़ टीके लगाने के करीब

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 10, 2021 20:46 IST

रविवार तक देश में 95 करोड़ से अधिक कोरोना वायरस टीके लगाए गए। 100 करोड़ वैक्सीन खुराक देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदेशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था।कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था।देश ने 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया।

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अभी तक लगाये गए कोविड-19 रोधी टीके की खुराक की कुल संख्या रविवार को 95 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्विटर पर खबर साझा करते हुए कहा कि भारत 100 करोड़ COVID-19 टीके लगाने के करीब है। मंडाविया ने ट्विटर पर कहा, "दुनिया का सबसे बड़ा सफल टीकाकरण अभियान जोरों पर है। भारत ने 95 करोड़ #COVID19 वैक्सीन खुराक का प्रशासन पूरा किया। 100 करोड़ वैक्सीन खुराक देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जल्दी से टीका लगवाएं और अपने दोस्तों और परिवार को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें!"

को-विन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 7 बजे तक टीके की 44 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। दिन के लिए अंतिम रिपोर्ट देर रात तक संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है। स्वास्थ्य कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को पहले चरण में टीका लगाने के साथ देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था।

कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था। कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण 1 मार्च से 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए शुरू हुआ।

देश ने 1 अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया। सरकार ने उसके बाद 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाये जाने की अनुमति देकर अपने टीकाकरण अभियान का विस्तार करने का निर्णय लिया।

अहमदाबाद नगर निगम ने टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए खाद्य तेल के पैकेट, फोन दिए

गुजरात में अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए एक लकी ड्रॉ योजना की पेशकश कर रहा है और पुरस्कार के रूप में फोन, खाद्य तेल का एक लीटर का पैकेट तथा मोबाइल दे रहा है।

एएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि यहां कुछ झुग्गी बस्तियों में टीके को लेकर झिझक देखी गई है और इस कदम का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि खाद्य तेल के 10,000 पैकेट उन लोगों को वितरित किए गए, जिन्हें शनिवार को टीके की खुराक मिली। 

उन्होंने कहा कि रविवार को वितरित किए गए पैकेट की संख्या 20,000 तक पहुंच गई, जबकि 25 लोगों ने लकी ड्रॉ के तहत अब तक 10,000 रुपये के मोबाइल फोन भी जीते हैं। एएमसी ने एक विज्ञप्ति में बताया, ‘‘शत-प्रतिशत पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक सुनिश्चित करने के लिए नौ अक्टूबर से वृहद कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शहरी स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा चिह्नित स्लम क्षेत्रों में लाभार्थियों को खाद्य तेल के एक लीटर के पैकेट की पेशकश की गई।

सीएसआर (कॉरपोरेट का सामाजिक दायित्व) गतिविधि के तहत ‘युवा अनस्टॉपेबल’ संगठन की मदद से यह सामग्री बांटी गई।’’ एएमसी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि शहर के लगभग 98 प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक मिल गई है। शहर में अब तक 68,32,514 खुराकें दी जा चुकी हैं, जिसमें 45,46,745 लोगों को पहली खुराक मिली है, और 22,85,769 लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों