दिल्ली पहुंचे अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्री, आज 2+2 वार्ता में इन मुद्दों पर होगी नजर

By रामदीप मिश्रा | Published: September 6, 2018 05:08 AM2018-09-06T05:08:38+5:302018-09-06T05:08:38+5:30

इस वार्ता का लक्ष्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाना, रूस के साथ भारत के रक्षा संबंधों और ईरान से कच्चे तेल के आयात के मुद्दे पर मतभेद को सुलझाना है। वहीं आज दोनों देशों के बीच आज वार्ता होने वाली है।

Mike Pompeo and Jim Mattis Arrive In Delhi For Strategic India-US Talks | दिल्ली पहुंचे अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्री, आज 2+2 वार्ता में इन मुद्दों पर होगी नजर

दिल्ली पहुंचे अमेरिका के विदेश और रक्षा मंत्री, आज 2+2 वार्ता में इन मुद्दों पर होगी नजर

नई दिल्ली, 06 सितंबरः अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जिम मैटिस बुधवार शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गए। उनका स्वागत करने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पालम हवाई अड्डे पर पहुंची। बता दें, ये दोनों अमेरिकी नेता पहली भारत-अमेरिका ‘टू प्लस टू’ वार्ता में भाग लेने पहुंचे हैं।

इस वार्ता का लक्ष्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाना, रूस के साथ भारत के रक्षा संबंधों और ईरान से कच्चे तेल के आयात के मुद्दे पर मतभेद को सुलझाना है। वहीं आज दोनों देशों के बीच आज वार्ता होने वाली है।

दो बार स्थगित होने के बाद अंतत: दोनों देशों के बीच गुरुवार को यह वार्ता होनी है। वार्ता के लिए भारत अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल जोसेफ डनफोर्ड भी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया है, गर्मजोशी और मित्रवत संबंधों को दर्शाने वाली विशेष भावनाओं के तहत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का उनके पहले भारत दौरे पर हवाईअड्डे पर स्वागत किया।



प्रतिनिधिमंडल स्तरीय ‘टू प्लस टू’ वार्ता से पहले विदेश मंत्रियों स्वराज और पोम्पिओ के बीच जबकि रक्षा मंत्रियों सीतारमण और मैटिस के बीच द्विपक्षीय यात्रा होगी।

Web Title: Mike Pompeo and Jim Mattis Arrive In Delhi For Strategic India-US Talks

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे