लाइव न्यूज़ :

प्रवासी कामगार की पत्नी ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन में बच्ची को दिया जन्म, मां और बेटी दोनों स्वस्थ

By भाषा | Updated: May 24, 2020 20:10 IST

संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी ने ट्रेन के मध्यप्रदेश के बीना स्टेशन पहुंचने से पहले ही बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों ने वहां जच्चा-बच्चा की जांच की और उन्हें आगे की यात्रा करने के लिए स्वस्थ करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों ने वहां जच्चा-बच्चा की जांच की और उन्हें आगे की यात्रा करने के लिए स्वस्थ करार दिया। कर्नाटक के ये दोनों अधिकारी कोविड-19 महामारी संकट के दौरान प्रवासियों के कल्याण की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

बेंगलुरु: श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित अपने घर जाने के लिए रवाना हुई नौ महीने की गर्भवती महिला ने शनिवार को महिला सहयात्रियों की मदद से चलती ट्रेन में बच्ची को जन्म दिया। भवन निर्माण क्षेत्र में मजदूरी करने वाले महिला के पति संदीप ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वे लोग शुक्रवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार हुए। उसने बताया कि शनिवार शाम उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई जिसके बाद वहां मौजूद अन्य महिलाओं ने एक सुरक्षा घेरा बनाकर बच्ची के जन्म में सहायता की।

संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी ने ट्रेन के मध्यप्रदेश के बीना स्टेशन पहुंचने से पहले ही बेटी को जन्म दिया। डॉक्टरों ने वहां जच्चा-बच्चा की जांच की और उन्हें आगे की यात्रा करने के लिए स्वस्थ करार दिया।

उन्होंने बताया कि साथ यात्रा कर रहे लोगों ने पुलिस उपायुक्त (व्हाइटफिल्ड डिविजन) एम.एन. अनुचेठ और भारतीय वन सेवा की अधिकारी दीपिका बाजपेई को सूचित किया, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में अपने समकक्षों की इसकी सूचना दी। कर्नाटक के ये दोनों अधिकारी कोविड-19 महामारी संकट के दौरान प्रवासियों के कल्याण की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। संदीप पत्नी और बच्चे के साथ लखनऊ स्टेशन पर उतरा जहां से जच्चा-बच्चा को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

संदीप ने बताया, ‘‘वहां डॉक्टरों ने कुछ जांच करने के बाद कुछ दवाएं दीं.... उसके बाद हम सरकारी बस से अपने घर बलरामपुर पहुंच गए।’’ पुलिस महानिरीक्षक और बेंगलुरु शहर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन) हेमंत निम्बाल्कर ने कहा कि प्रशासन को अपनी स्थिति की जानकारी दिए बगैर ही महिला श्रमिक स्पेशल ट्रेन पर सवार हो गई थी।

निम्बाल्कर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उसके रिश्तेदारों ने भी उसके गर्भवती होने की सूचना प्रशासन को नहीं दी। यहां तक कि महिला ने भी अपने घर जाने पर ही जोर दिया।’’ महिला की तस्वीर साझा करते हुए उसकी खुशी में शामिल निम्बाल्कर ने ट्वीट किया, ‘‘हमने कर दिखाया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCorona Havoc-lockdown 24 March 2020: 24 मार्च की तारीख इतिहास में दर्ज, कोरोना कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन, जानें ब्योरा

भारतब्लॉग: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि बढ़ाने से भूख से जूझ रहे लोगों को मिलेगी राहत

ज़रा हटके'वीकेंड कर्फ्यू में क्या क्रिकेट खेल सकते हैं?' शख्स के ट्वीट पर दिल्ली पुलिस का मजेदार जवाब हुआ वायरल

भारतक्या दिल्ली में लगेगा लॉकडाउन? सुनिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा

भारत'दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन का इरादा नहीं पर लोग मास्क लगाएं', केजरीवाल ने कहा- कल करेंगे समीक्षा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे