रेड लाइन खंड पर तकनीकी कारणों से मेट्रो सेवाएं प्रभावित

By भाषा | Published: August 31, 2021 02:57 PM2021-08-31T14:57:32+5:302021-08-31T14:57:32+5:30

Metro services affected on Red Line section due to technical reasons | रेड लाइन खंड पर तकनीकी कारणों से मेट्रो सेवाएं प्रभावित

रेड लाइन खंड पर तकनीकी कारणों से मेट्रो सेवाएं प्रभावित

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के एक खंड पर कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण लगभग 90 मिनट तक सेवाएं प्रभावित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रेड लाइन दिल्ली में रिठाला और गाजियाबाद में शहीद स्थल (बस अड्डे) को जोड़ती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘रिठाला में ओएचई (ओवरहेड उपकरण) लाइन में कुछ तकनीकी कारणों से कॉरिडोर के एक खंड पर सेवाएं लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रहीं।’’ दिल्ली मेट्रो ने भी यात्रियों को सेवाओं में देरी के बारे में सूचित करने के लिए सुबह लगभग साढ़े आठ बजे ट्वीट किया था। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘रेड लाइन पर पीतमपुरा और रिठाला के बीच सेवा में विलंब। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।’’ अधिकारी ने कहा कि तकनीकी समस्या को बाद में सुलझा लिया गया और सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गईं। सुबह लगभग 10 बजे डीएमआरसी ने फिर ट्वीट किया, ‘‘रेड लाइन पर सामान्य सेवा फिर से शुरू हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Metro services affected on Red Line section due to technical reasons

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे