#MeToo: NSA अजीत डोभाल से मिले एमजे अकबर, 11 महिला पत्रकारों ने लगाया है यौन शोषण का आरोप

By स्वाति सिंह | Published: October 16, 2018 11:25 AM2018-10-16T11:25:31+5:302018-10-16T11:25:31+5:30

सोमवार को एम जे अकबर ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के सारे आरापों को खारिज करते हुए आरोप लगाने वाली महिलाओं को इसी तरह की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

#MeToo: MJ Akbar met NSA Ajit Doval, 11 women journalists accused Akbar of sexually assault | #MeToo: NSA अजीत डोभाल से मिले एमजे अकबर, 11 महिला पत्रकारों ने लगाया है यौन शोषण का आरोप

#MeToo: NSA अजीत डोभाल से मिले एमजे अकबर, 11 महिला पत्रकारों ने लगाया है यौन शोषण का आरोप

#MeToo के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे केंदीय मंत्री एमजे अकबर मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से  मिले। बता दें एमजे अकबर पर 11 महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। ऐसे में एमजे अकबर और अजीत डोभाल की मीटिंग को एलकार काफी कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन खबरों कि मानें तो एमजे अकबर और अजीत डोभाल का यह मिलना रूटीन मीटिंग थी। 

हालांकि सोमवार को एम जे अकबर ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के सारे आरापों को खारिज करते हुए आरोप लगाने वाली महिलाओं को इसी तरह की कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। जिसके बाद उन्होंने आरोपी लगाने वाली महिला पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानी का केस दर्ज किया है। 

इससे पहले एमजे अकबर ने सफाई देते हुए कहा था कि साक्ष्य के बिना आरोप एक वायरल बुखार बन गया है, उनके ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि विदेश दौरे पर होने के कारण वह पहले जवाब नहीं दे सके। 

एमजे अकबर के जवाब का पटवार करते हुए पत्रकार प्रिया रमानी ने था कि मुझे किसी मानहानी के केस का कोई डर नही है क्योंकि मैं सच बोल रही हूं और सच बोलेने वालों को कोई चिंता नहीं होती है। 

ग्यारह महिला पत्रकारों ने लगाए अकबर पर आरोप

एमजे अकबर पर अब तक ग्यारह महिलाओ ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इन पांच महिलाओं के अलावा यूके बेस्ड पत्रकार रुथ डेविड, पत्रकार सबा नकवी,  फोर्स मैगजीन की एक्जिक्यूटिव एडिटर गज़ाला वहाब (सबसे पहले लगाया अकबर पर आरोप)  पत्रकार शुमा राहा, पत्रकार प्रेरणा सिंह बिंद्रा और पत्रकार कदंबरी वेड हैं। 
 

Web Title: #MeToo: MJ Akbar met NSA Ajit Doval, 11 women journalists accused Akbar of sexually assault

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे