समुद्र में सेना तैनात कर रहा है चीन, भारत के लिए बन सकता है बड़ा खतराः बीजेपी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 18, 2018 09:12 AM2018-06-18T09:12:43+5:302018-06-18T09:15:30+5:30
भारत और चीन अपने रिश्तों को सुधारने के लिए एक नई दिशा में जुट गए हैं। दोनों ही देश द्विपक्षीय रिश्तों को सुधारने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहे हैं।
नई दिल्ली, 18 मई: भारत और चीन अपने रिश्तों को सुधारने के लिए एक नई दिशा में जुट गए हैं। दोनों ही देश द्विपक्षीय रिश्तों को सुधारने के लिए कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग के दौरान बता रही है कि भारत के लिए ‘चीन’ सबसे बड़ा खतरा है।
बीजेपी पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान, 2018 के तरह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक खास मिशन के तहत ट्रेनिंग दे रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग के उद्देश्य से बुकलेट आदि तैयार किए हैं।
खबर के अनुसार यहीं बताया गया है कि चीन और पाकिस्तान दोनों न्यूक्लियर पावर हैं और दोनों देश भारत को ग्लोबल पॉवर बनने से रोकने के लिए नजदीकी राजनियक संबंध बना रहे हैं। जो बुकलेट्स इनके लिए जारी की गई हैं उनमें कई तरह की जानकारी छपी हुई हैं। कहा जा रहा है 13 जून को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इसको रिलीज किया है।
वहीं, बीजेपी ने महिला मोर्चा के लिए महिला मोर्चा प्रशिक्षण प्रारुप और किसान मोर्चा विंग के लिए किसान मोर्चा प्रशिक्षण प्रारुप नामक अलग-अलग बुकलेट्स रिलीज की हैं, लेकिन इन दोनों में भी चीन को लेकर कहीं गईं बातें समान हैं। इन बुकलेट्स के मुख्य मुद्दे राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां हैं जिसमें चीन से संबंधी चुनौतियों का उल्लेख किया गया है।
चीन जिस तरह से अपनी नेवी को मजबूत बना रहा है उससे देश को खासा नुकसान होने वाला है। भारत ने हमेशा चीन के साथ आर्थिक सहयोग के रिश्ते बनाकर रखे हैं, लेकिन यह देश लगातार भारत के आर्थिक हितों को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में इसके सामने आने के बाद से चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। फिलहाल विपक्ष की तरफ से इस पर कोई बयान अभी तक नहीं आया है।