जम्मू कश्मीर के दौरे पर आई संसदीय समिति के सदस्यों ने उप राज्यपाल से मुलाकात की
By भाषा | Published: September 4, 2021 09:28 PM2021-09-04T21:28:21+5:302021-09-04T21:28:21+5:30
जम्मू कश्मीर के दौरे पर आये सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों ने शनिवार को यहां उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने राज भवन में सिन्हा से मुलाकात की। सिन्हा ने कहा, ‘‘सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष और संसद सदस्य डॉ शशि थरूर की अगुवाई में आए समिति के सदस्यों से राज भवन में मुलाकात की।’’ कई संसदीय समितियों के सदस्यों ने हाल में जम्मू कश्मीर की यात्रा की है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।