लाइव न्यूज़ :

मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण पर एंटीगुआ कर रहा है गौर, भारत कर चुका अनुरोध  

By भाषा | Updated: August 9, 2018 20:33 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस मुद्दे पर संवाददाताओं के सवालों का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘हमें बताया गया है कि वे (एंटीगुआ के प्राधिकारी) अनुरोध (प्रत्यर्पण) पर गौर कर रहे हैं।’’

Open in App

नई दिल्ली, 09 अगस्तः भारत ने गुरुवार को कहा कि एंटीगुआ और बारबुडा मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर उसके अनुरोध पर गौर कर रहा है जो कि भारत के सबसे बड़े बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले में वांछित है और वर्तमान में इस कैरेबियाई देश में रह रहा है। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में एक भारतीय टीम ने गत तीन अगस्त को एंटीगुआ को चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए एक अनुरोध पत्र सौंपा था। चोकसी ने इस द्वीपीय देश की नागरिकता प्राप्त कर ली है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने इस मुद्दे पर संवाददाताओं के सवालों का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘हमें बताया गया है कि वे (एंटीगुआ के प्राधिकारी) अनुरोध (प्रत्यर्पण) पर गौर कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि भारत के अनुरोध पर एंटीगुआ के प्राधिकारियों की क्या प्रतिक्रिया होगी।

भारत, चोकसी को एंटीगुआ से उस द्वीपीय देश के एक कानून के प्रावधान के तहत वापस देश लाने का प्रयास कर रहा है जो किसी निर्दिष्ट राष्ट्रमंडल देश में किसी भगोड़े को प्रत्यर्पित करने की बात करता है। पंजाब नेशनल बैंक के दो अरब डालर के घोटाले के सिलसिले में चोकसी विभिन्न आरोपों का सामना कर रहा है।

कुमार ने कहा कि एंटीगुआ और बारबुडा के प्रत्यर्पण कानून, 1993 के तहत किसी भगोड़े को ऐसे किसी निर्दिष्ट राष्ट्रमंडल देश को प्रत्यर्पित किया जा सकता है जिसके साथ सामान्य या विशेष व्यवस्था या एक द्विपक्षीय संधि है।हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :मेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

भारतPNB Fraud: मुंबई कोर्ट ने मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट, 55 करोड़ के ऋण धोखाधड़ी मामले कोर्ट सख्त

भारतMehul Choksi: 13000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी?, बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी पर शिकंजा कसने की तैयारी, पंकज चौधरी बोले-भगोड़ों और भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं करेंगे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील