कांग्रेस का आरोप- जेटली को थी मेहुल चोकसी के देश छोड़ने की जानकारी, उठाए गंभीर सवाल

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Published: October 22, 2018 12:51 PM2018-10-22T12:51:14+5:302018-10-22T12:51:14+5:30

कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि जेटली को हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के फरार होने की जानकारी थी।

Mehul Choksi Gitanjali Gems was engaged with Arun Jaitley's daughter says Congress | कांग्रेस का आरोप- जेटली को थी मेहुल चोकसी के देश छोड़ने की जानकारी, उठाए गंभीर सवाल

कांग्रेस का आरोप- जेटली को थी मेहुल चोकसी के देश छोड़ने की जानकारी, उठाए गंभीर सवाल

भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को लेकर वित्तमंत्री अरुण जेटली को एक बार फिर घेरने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'गीतांजली जेम्स ने अरुण जेटली की बेटी सोनाली जेटली और दामाद जयेश बख्शी की लीगल फर्म को 24 लाख रुपये दिए थे। 4 जनवरी 2018 को मेहुल चोकसी देश से फरार हो गया। 20 फरवरी को सोनाली और जयेश ने यह कहते हुए 24 लाख रुपये वापस कर दिए कि उन्होंने मेहुल के लिए कोई काम नहीं किया है।' कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि जेटली को हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के फरार होने की जानकारी थी।

इससे पहले भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने भी एक बयान देकर अरुण जेटली के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। माल्या ने कहा था कि मैंने संसद में अरुण जेटली से मुलाकात की थी और मैंने उन्हें का था कि मैं लंदन जा रहा हूं, मैं बैंकों के साथ लोन विवाद सेटलमेंट करना चाहता हूं। क्या वह बातचीत की सुविधा करवाएंगे?

माल्या के इस बयान को मुद्दा बनाकर कांग्रेस पार्टी ने जेटली पर निशाना साधा था। कांग्रेस ने कहा कि जेटली को इसकी जानकारी थी उसके बावजूद जाने दिया। इसके जवाब में बीजेपी ने कहा था कि माल्या को गांधी परिवार का साथ मिला हुआ था।


Web Title: Mehul Choksi Gitanjali Gems was engaged with Arun Jaitley's daughter says Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे