सुषमा स्वराज और पाक विदेश मंत्री कुरैशी की वार्ता रद्द होने पर बोलीं महबूबा मुफ्ती-कश्मीर के लिए बुरी खबर

By भाषा | Published: September 22, 2018 02:48 AM2018-09-22T02:48:02+5:302018-09-22T07:37:49+5:30

महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के वित्त मंत्रियों की वार्ता रद्द होना जम्मू कश्मीर के लिए बुरी खबर है। मीडिया से बात करने की बजाए दोनों देश वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अपने लोगों और देश के प्रति जवाबदेह है।

Mehbooba Mufti says meeting cancelled between india-pak foreign minister its bad for jammu kashmir | सुषमा स्वराज और पाक विदेश मंत्री कुरैशी की वार्ता रद्द होने पर बोलीं महबूबा मुफ्ती-कश्मीर के लिए बुरी खबर

सुषमा स्वराज और पाक विदेश मंत्री कुरैशी की वार्ता रद्द होने पर बोलीं महबूबा मुफ्ती-कश्मीर के लिए बुरी खबर

श्रीनगर, 22 सितंबर: जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की वार्ता रद्द होना बुरी खबर है क्योंकि दोनों देश वार्ता को आगे ले जाने के लिए अपने देश के लोगों के प्रति जवाबदेह है। 

महबूबा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के वित्त मंत्रियों की वार्ता रद्द होना जम्मू कश्मीर के लिए बुरी खबर है। मीडिया से बात करने की बजाए दोनों देश वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अपने लोगों और देश के प्रति जवाबदेह है। ऐतहासिक जनादेश के बावजूद राजग नेतृत्व नहीं बल्कि मीडिया एजेंडा तय कर रहा है।’’ 

न्यूयार्क में भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की होने वाली मुलाकात रद्द कर दी गयी।  महबूबा ने पूर्व में दोनों विदेश मंत्रियों के बीच प्रस्तावित बैठक का स्वागत किया था। 

वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को उनके तथा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बीच न्यूयार्क में प्रस्तावित बैठक भारत द्वारा रद्द करने पर निराशा जतायी और आरोप लगाया कि ‘‘आंतरिक दबाव’’ के कारण नयी दिल्ली ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ कदम उठाने को मजबूर हुआ।

भारत ने जम्मू कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की ‘‘बर्बर’’ हत्या और कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी का ‘‘महिमामंडन’’ करने वाले डाक टिकट जारी करने को सुषमा और कुरैशी के बीच बैठक रद्द होने का कारण बताया। यह बैठक इस महीने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के इतर होने वाली थी।

कुरैशी ने विदेश मंत्री स्तर की बातचीत रद्द होने पर निराशा जतायी और कहा कि यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है। उन्होंने यहां मीडिया से कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। भारतीयों ने एक बार फिर शांति का एक अवसर बेकार कर दिया।’’  उन्होंने कहा कि क्षेत्र की शांति एवं स्थिरता के लिए बैठकर बात करना महत्वपूर्ण होता है।

Web Title: Mehbooba Mufti says meeting cancelled between india-pak foreign minister its bad for jammu kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे