लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती का एयर इंडिया के 'जय हिंद' बोलने के आदेश पर तंज, 'देशभक्ति के जोश ने आसमान को भी नहीं छोड़ा'

By विनीत कुमार | Updated: March 5, 2019 11:46 IST

एयर इंडिया के क्रू सदस्यों को हर उड़ान की घोषणा के बाद भरपूर जोश के साथ 'जय हिंद' कहने का फरमान दिया गया है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एयर इंडिया के हर उड़ान की घोषणा के बाद 'जय हिंद' का नारा लगाने के फैसले पर तंज कसते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मुफ्ती ने ट्वीट किया कि देशभक्ति के जोश ने आसमान को भी नहीं छोड़ा है। मुफ्ती ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं थोड़ा हैरान हूं कि जबकि आम चुनाव नजदीक हैं, देशभक्ति के जोश ने आसमान को भी नहीं छोड़ा है।' 

बता दें कि एयर इंडिया के क्रू सदस्यों को हर उड़ान की घोषणा के बाद भरपूर जोश के साथ ‘‘जय हिंद’’ कहना होगा। राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने सोमवार को एक आधिकारिक एडवाइजरी में यह कहा।

एयर इंडिया के ऑपरेशंस निदेशक अमिताभ सिंह की ओर से जारी एजवायजरी में कहा गया था, 'तत्काल प्रभाव से सभी क्रू को हर घोषणा के अंत में थोड़े से अंतराल के बाद तथा जोश के साथ ‘जय हिंद’ बोलना होगा।' 

एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के अपने पहले कार्यकाल के दौरान अश्वनी लोहानी ने मई 2016 में पायलटों को ऐसे ही निर्देश दिए थे। अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा परामर्श 'देश के रुख' के साथ कर्मचारियों के लिए 'रिमाइंडर' है। 

लोहानी ने मई 2016 में अपने कर्मचारियों से कहा था, 'विमान के कैप्टन को अकसर यात्रा के दौरान अपने यात्रियों से जुड़े होना चाहिए और ‘जय हिंद’ शब्दों के इस्तेमाल का जबरदस्त असर पड़ेगा।'

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील