लाइव न्यूज़ :

मेघवाल का कटारिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल

By भाषा | Updated: September 7, 2021 20:46 IST

Open in App

जयपुर, सात सितंबर राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक कैलाश मेघवाल द्वारा विधानसभा में पार्टी दल के नेता गुलाब चंद कटारिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को लिखा एक पत्र मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, मेघवाल ने इस बारे में टिप्पणी से इनकार किया जबकि पूनिया ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई पत्र अभी नहीं मिला है।

सोशल मीडिया में वायरल इस पत्र के अनुसार मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के खिलाफ विधायक दल की बैठक में निंदा प्रस्ताव रखेंगे। पत्र के अनुसार प्रस्ताव में यह कहा जाएगा, ‘‘यह बैठक नेता प्रतिपक्ष द्वारा महाराणा प्रताप के लिए इस्तेमाल किए गए अपमानजनक शब्दों, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के बारे में अनर्गल बयान और इसके कारण पिछले तीन उपचुनाव में वोटों के नुकसान के कारण नेता प्रतिपक्ष की निंदा करती है।’’

मेघवाल ने पत्र में कहा है कि चूंकि वह नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ला रहे हैं इसलिए उस दिन विधायक दल की बैठक खुद पूनिया करें।

इस बारे में जब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मेघवाल से बात की गई तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने कहा कि उन्हें इस तरह का कोई पत्र अभी नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन