लाइव न्यूज़ :

मेघालय खदान आपदा: जल स्तर मापने के लिए नौसेना और NDRF गोताखोर खदान में जाएंगे

By भाषा | Updated: January 2, 2019 19:56 IST

अधिकारियों ने बताया कि गोताखोर फिर से जल स्तर को मापेंगे जिसके बाद फंसे हुए खनिकों के लिए खोज एवं बचाव अभियान फिर से शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा।

Open in App

नौसेना और एनडीआरएफ के गोताखोर मेघालय की उस कोयला खदान में जल स्तर मापने के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं, जहां 15 खनिक फंसे हुए हैं। वहीं, परस्पर जुड़ी हुईं शाफ्टों से पानी को निकालने के लिए हाई पावर सबमरसीबल पंपों को लगाने की कोशिशें बुधवार को भी जारी रहीं।

अधिकारियों ने बताया कि गोताखोर फिर से जल स्तर को मापेंगे जिसके बाद फंसे हुए खनिकों के लिए खोज एवं बचाव अभियान फिर से शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा।

अभियान के प्रवक्ता आर सुसंगी ने बताया कि ओडिशा के एक दल द्वारा लाए गए 10 पंपों में से केवल एक ही का इस्तेमाल पास की खाली खदान में किया गया है।

सुसंगी ने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि कोल इंडिया के हाई पावर पंप का इस्तेमाल आज बाद में किया जाएगा। अभी बहुत सारी तैयारियां चल रही हैं।’’ 

उन्होंने आपदा के 21वें दिन अभियान के बारे में बताया कि नौसेना और एनडीआरएफ के गोताखोर उस मुख्य शाफ्ट के अंदर जाएंगे जहां 13 दिसंबर को घटना घटित हुई है और जलस्तर को मापेंगे ताकि खोज एवं बचाव अभियान को फिर से शुरू करने पर निर्णय किया जा सके।

सुसंगी ने कहा कि इस कवायद का मकसद यह पता लगाना है कि खाली खदान, 370 फुट गहरी खदान से जुड़ी हुई है या नहीं जिसमें 15 खनिक फंसे हुए हैं।

मंगलवार को, पास की शाफ्ट में जलस्तर छह इंच (आधा फुट) नीचे गया था लेकिन जब नौसेना और एनडीआरएफ के गोताखोर मुख्य शाफ्ट के अंदर गए तो पता चला कि यह 370 फुट गहरी खदान से जुड़ी हुई नहीं है। गौरतलब है कि पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले की 370 फुट गहरी अवैध कोयला खदान में 13 दिसंबर से 15 खनिक फंसे हुए हैं।

टॅग्स :मेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

क्रिकेट6,6,6,6,6,6,6,6: रणजी ट्रॉफी में लगातार आठ छक्के, मेघालय के बल्लेबाज ने बनाई सबसे तेज फिफ्टी

ज़रा हटके"अपने ही देश में पराया फील कराया", दिल्ली में मेघालय की लड़की पर नस्लवादी टिप्पणी; वीडियो देख किरेन रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया