लाइव न्यूज़ :

राहुल का चौकीदार बयान पर माफी मांगना दिखाता है कि उन्होंने अपनी गलती मान ली: मीनाक्षी लेखी

By भाषा | Updated: April 22, 2019 20:07 IST

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के हलफनामे में कही गई बातें गलत काम करने का कबूलनामा है और इसलिए अपना दोष मानने की तरह है। अपना दोष मानने का साफ मतलब है कि यह अदालत की अवमानना है। चूंकि यह अदालत की अवमानना है, इसलिए मेरी अर्जी सही है।

Open in App

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को कहा कि राफेल करार के मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर की गई अपनी टिप्पणी के सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ‘‘खेद’’ प्रकट करना दिखाता है कि उन्होंने ‘‘अपना दोष मान लिया’’ है। लेखी ने जोर देकर कहा कि राहुल द्वारा अपना ‘‘दोष मानने’’ का साफ मतलब है कि ‘‘यह अदालत की अवमानना है’’। उन्होंने कहा कि यह उनके इस रुख को सही ठहराता है कि अदालतों को नीचा दिखाने और न्यायाधीशों की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

राफेल मामले में शीर्ष अदालत के 10 अप्रैल के आदेश को लेकर राहुल की ओर से की गई टिप्पणियों के लिए लेखी ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ आपराधिक अवमानना याचिका दाखिल की थी। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय से उनका अनुरोध है कि ‘‘राहुल गांधी को कड़ी से कड़ी फटकार लगाई जाए।’’ नई दिल्ली लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद लेखी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘निश्चित तौर पर यह अदालत और अवमानना करने वाले के बीच का मामला है। अदालत को आदेश पारित करना है। मैं किसी भी तरह से अदालत को प्रभावित नहीं करना चाहती। मेरा अनुरोध अदालत के समक्ष होगा।’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के हलफनामे में कही गई बातें गलत काम करने का कबूलनामा है और इसलिए अपना दोष मानने की तरह है। अपना दोष मानने का साफ मतलब है कि यह अदालत की अवमानना है। चूंकि यह अदालत की अवमानना है, इसलिए मेरी अर्जी सही है। और चूंकि अर्जी सही है, तो देश में आम माहौल को देखते हुए अदालतों को नीचा दिखाने और न्यायाधीशों की छवि धूमिल करने की कोशिश हो रही है। यह सब अदालत की गरिमा कम करने जैसा है, जिसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।’’ 

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos