लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय सांसदों के कश्मीर दौरे पर विदेश मंत्रालय ने कहा- ये कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण नहीं, इससे राष्ट्रीय हित पूरे होते हैं'

By विनीत कुमार | Updated: October 31, 2019 16:55 IST

विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवीश कुमार ने कहा, 'भारत का दौरा करने जो दल आया था उसने भारत के बारे में जानने की इच्छा जताई थी। यह एक तरह से परिचय बढ़ाने का दौरा था।'

Open in App
ठळक मुद्देयूरोपीय सांसदों के कश्मीर दौरे पर विदेश मंत्रालय ने दी सफाईये कश्मीर का अंतरराष्ट्रीयकरण नहीं, राष्ट्रीय हित की पूर्ति करता है: विदेश मंत्रालय

जम्मू-कश्मीर के दौरे के लिए 23 यूरोपीय सांसदों की दी गई मंजूरी पर उठ रहे सवालों के बाद पहली बार विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ये कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करना नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इसमें अहम बात ये है कि ऐसे कार्य एक बड़े राष्ट्रीय हित को पूरा करते हैं।

विदेश मंत्रालय ने साथ ही कहा कि भारत सरकार के सामने ये पक्ष लाया गया था कि यूरोपियन सांसद का एक दल भारत आना चाहता है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 'भारत का दौरा करने जो दल आया था उसने भारत के बारे में जानने की इच्छा जताई थी। यह एक तरह से परिचय बढ़ाने का दौरा था।'

विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि ये सांसद कश्मीर की जमीनी हकीकत और वहां आतंक के डर को समझना चाहते थे। एक एनजीओ द्वारा इन सांसदों के दौरों को आयोजित करने के सवाल पर रवीश कुमार ने कहा, 'जरूरी नहीं होता कि ऐसे दल हमेशा आधिकारिक रास्तों से प्राणाली से आएं।' 

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने के केंद्र सरकार के पांच अगस्त के फैसले के बाद किसी विदेशी शिष्टमंडल का कश्मीर घाटी का यह पहला दौरा था। 

यूरोपीय सांसदों के 23 सदस्यों का एक शिष्टमंडल कश्मीर में स्थिति का जमीनी स्तर पर जायजा लेने के लिये मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचा था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'हमें लगता है कि इस तरह की चीजें जनता के स्तर पर संपर्क का हिस्सा हैं।'

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?