लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: कोटा में फंसे छात्रों के लिए बसें भेजे जाने के योगी सरकार के फैसले का मायावती ने किया स्वागत, कही ये बात

By भाषा | Updated: April 18, 2020 17:41 IST

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें कहा गया था कि राजस्थान के कोटा में फंसे राज्य के छात्रों को वापस लाने के लिये बसें भेजी जाएंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बाद से ये छात्र अपने अपने घरों को जाने के लिये काफी परेशान थे और सोशल मीडिया पर लगातार अपील कर रहे थे।अधिकारियों के अनुसार इसके बाद आगरा और झांसी से करीब 250 बसें इन छात्रों को ले जाने के लिये शुक्रवार को रवाना की गयी थी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजस्थान के कोटा में फंसे राज्य के छात्रों को वापस लाने के लिये बसें भेजने के फैसले का शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने स्वागत किया और साथ ही यह भी मांग की कि ऐसे ही कदम उन मजदूरों के लिये भी उठायें जायें जो अपने घरों से दूर फंसे हुये हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने 250 बसें कोटा राजस्थान में फंसे 7,500 छात्रों के लिये भेजी थी। 

यह छात्र वहां कोचिंग में पढ़ाई कर रहे थे और लॉकडाउन के कारण फंसे हुये थे। शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया, 'कोचिंग पढ़ने वाले लगभग 7,500 युवकों को लॉकडाउन से निकालने व उन्हें सुरक्षित घरो में भेजने के लिए यूपी सरकार ने, काफी बसें कोटा, राजस्थान भेजी है। यह स्वागत योग्य कदम है। बीएसपी इसकी सराहना भी करती है।' 

उन्होंने ट्वीट में कहा, 'लेकिन सरकार से यह भी आग्रह है कि वह ऐसी चिन्ता यहां के उन लाखों ग़रीब प्रवासी मज़दूर परिवारों के लिए भी ज़रूर दिखाये, जिन्हें अभी तक उनके घर से दूर नारकीय जीवन जीने को मजबूर किया जा रहा है।' उत्तरप्रदेश सरकार के इस कदम का राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी स्वागत करते हुये कहा कि अन्य राज्यों के छात्र जो यहां कोचिंग पढ़ने के लिये आये थे और लॉकडाउन के कारण फंस गये हैं उन्हें भी अपने अपने घर ले जाने का प्रयास करें। 

उत्तर प्रदेश के करीब 7,500 छात्र कोटा शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग कर रहे थे और लॉकडाउन के कारण छात्रावास और गेस्ट हाउस में फंसे हुये थे। लॉकडाउन के बाद से ये छात्र अपने अपने घरों को जाने के लिये काफी परेशान थे और सोशल मीडिया पर लगातार अपील कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार इसके बाद आगरा और झांसी से करीब 250 बसें इन छात्रों को ले जाने के लिये शुक्रवार को रवाना की गयी थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां