लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: मायावती ने मुस्लिम वोटरों से की अपील, कांग्रेस को वोट न दें, महागठबंधन ही बीजेपी को हरा सकती है

By विकास कुमार | Updated: April 7, 2019 14:19 IST

मायावती का यह बयान इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है कि क्योंकि राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, मुस्लिम वोट कांग्रेस और महागठबंधन के बीच बंटने की स्थिति में इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिल सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई सीटों पर मुस्लिम जनसँख्या जीत के हिसाब से मायने रखती है. मायावती ने इसके अलावा भी कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. 2014 में बीजेपी उम्मीदवार के मुकाबले इमरान मसूद को 4 लाख 7 हजार वोट मिले थे.

सहारनपुर में महागठबंधन की पहली रैली में मायावती ने मुस्लिम वोट को अपने पक्ष में करने के लिए भरसक प्रयास किया है. उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए मुस्लिम वोटरों से आह्वान किया कि आप कांग्रेस को वोट नहीं दें क्योंकि बीजेपी को केवल महागठबंधन ही हरा सकती है. सहारनपुर संसदीय क्षेत्र एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है और जहां मुस्लिमों की आबादी 40 प्रतिशत है. 

कांग्रेस ने इस सीट से इमरान मसूद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. 2014 में बीजेपी उम्मीदवार के मुकाबले इमरान मसूद को 4 लाख 7 हजार वोट मिले थे और वे मात्र 65 हजार वोट से चुनाव हारे थे. मायावती का यह बयान उसकी चिंता को लेकर है कि मुस्लिम वोटरों को अपने पक्ष में करना जरूरी है. 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई सीटों पर मुस्लिम जनसँख्या जीत के हिसाब से मायने रखती है. 

मायावती का यह बयान इसलिए भी महत्त्वपूर्ण है कि क्योंकि राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, मुस्लिम वोट कांग्रेस और महागठबंधन के बीच बंटने की स्थिति में इसका सीधा फायदा बीजेपी को मिल सकता है. महागठबंधन और कांग्रेस दोनों इस बात को लेकर आशंकित है कि मुस्लिम वोटरों का रुझान किसके पक्ष में होगा. 

 

मायावती ने इसके अलावा भी कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. 

मायावती ने राहुल गांधी के 'न्याय' स्कीम को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने भी गरीबी हटाने का नारा दिया था लेकिन आज तक गरीबी बरकरार है. मायावती के मुताबिक, कांग्रेस की न्याय योजना चुनाव को देखते हुए लाइ गई है. उन्होंने कहा कि जब तक हर हांथ को काम नहीं मिलेगा तब तक देश से गरीबी नहीं मिटेगी. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीमहागठबंधनअखिलेश यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील