लाइव न्यूज़ :

यूपी: SP-BSP पर संकट के बादल, उपचुनाव में अकेले लड़ेंगी मायावती

By स्वाति सिंह | Updated: June 3, 2019 16:05 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में एसपी, बीएसपी और आरएलडी के बीच गठबंधन हुआ था। इन तीनों पार्टियों ने यूपी में 50 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया था। लेकिन नतीजों में बीएसपी को मात्र 10 और एसपी को 5 सीटें पर जीत मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में मायावती ने कहा कि यूपी में गठबंधन से फायदा नहीं मिला है।मायावती ने आने वाले दिनों में होने वाले 11 विधानसभा उपचुनावों में अकेले लड़ने का फैसला किया है। 

लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी में हार के बाद एसपी-बीएसपी के गठबंधन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में हुई बीएसपी की बैठक में मायावती ने हार के कारणों की समीक्षा की। 

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि इस बैठक में मायावती ने कहा कि यूपी में गठबंधन से फायदा नहीं मिला है। इसके साथ ही मायावती ने आने वाले दिनों में होने वाले 11 विधानसभा उपचुनावों में अकेले लड़ने का फैसला किया है। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में एसपी, बीएसपी और आरएलडी के बीच गठबंधन हुआ था। इन तीनों पार्टियों ने यूपी में 50 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया था। लेकिन नतीजों में बीएसपी को मात्र 10 और एसपी को 5 सीटें पर जीत मिलीं। जबकि, बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

यह भी बताया जा रहा है कि मायावती के तेवर यह संकेत मिलने लगा है कि एसपी-बीएसपी गठबंधन अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा। सूत्रों ने बताया कि समीक्षा बैठक में मायावाती गठबंधन से बिल्कुल नाखुश दिखीं। 

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)समाजवादी पार्टीअखिलेश यादवलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां