लाइव न्यूज़ :

मौसमी चटर्जी ने महिला एंकर को दी उचित कपड़े पहनने की सलाह

By भाषा | Updated: January 24, 2019 23:07 IST

अभिनेत्री ने युवती को दोबारा इस तरह की ‘गलती’ नहीं करने को कहा और यह भी बोला कि वह मां के रूप में उसे यह सलाह दे रही हैं।

Open in App

मशहूर अभिनेत्री और भाजपा नेत्री मौसमी चटर्जी ने यहां एक कार्यक्रम में एक महिला एंकर के परिधानों के लिए कथित रूप से उसकी आलोचना करके विवाद खड़ा कर दिया है।

गत 21 जनवरी को एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद भाजपा की स्थानीय इकाई का संवाददाता सम्मेलन भी बुलाया गया था। इसलिए चटर्जी द्वारा युवती को दी गयी यह सलाह कई समाचार चैनलों के कैमरों में कैद हो गयी।

जब शर्ट, पैंट पहने हुए महिला एंकर ने अतिथियों का परिचय हॉल में मौजूद मीडियाकर्मियों एव अन्य श्रोताओं से कराया तो चटर्जी ने माइक संभाला और एंकर के परिधान के चयन पर अपनी नाखुशी जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘अगली बार जब आप इस तरह के किसी कार्यक्रम के लिए आएं तो भारतीय परिधान पहनें। हम सभी आधुनिक पहनावा पहनते हैं लेकिन आपको स्थान का ख्याल भी रखना चाहिए।’’  चटर्जी को कहते सुना गया कि, ‘‘हम जींस पहनकर मंदिर नहीं जा सकते।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘बेहतर होता कि सलवार कमीज पहनें या घाघरा चोली या साड़ी पहनी जाए। हमारी धरोहर को बचाना हमारी जिम्मेदारी है।’’ 

अभिनेत्री ने युवती को दोबारा इस तरह की ‘गलती’ नहीं करने को कहा और यह भी बोला कि वह मां के रूप में उसे यह सलाह दे रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप नाखुश हों तो मुझे माफ करना।’’ 

जब चटर्जी की इस सलाह पर एक महिला संवाददाता ने आपत्ति जताई तो चटर्जी ने बचाव करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को इस तरह की सलाह की जरूरत है।

जब कहा गया कि कोई भाजपा नेता कैसे बता सकता है कि क्या पहना जाए तो उन्होंने यह भी कहा, ‘‘इसे भाजपा से मत जोड़िए। मैं भारतीय नारी के नाते यह कह रही हूं। मुझे अपनी बेटियों को सलाह देने का हक है।’’ 

चटर्जी इस महीने की शुरूआत में ही भाजपा में शामिल हुई हैं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया