मथुरा : डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

By भाषा | Published: June 11, 2021 03:55 PM2021-06-11T15:55:35+5:302021-06-11T15:55:35+5:30

Mathura: Congress workers protest against increase in diesel petrol prices | मथुरा : डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

मथुरा : डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

मथुरा, 11 जून उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को मथुरा महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के बीचो-बीच स्थित एक पेट्रोल पम्प पर ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर बढ़ी हुई कीमत तुरंत वापस लेने की मांग की।

शहर के ब्रजनगर क्षेत्र स्थित पेट्रोल पम्प पर प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा, ‘‘देश में पेट्रोल/डीजल की कीमतों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हो रही है जब लोग कोविड-19 की दूसरी लहर की मार झेल रहे हैं। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमतें ₹100 प्रति लीटर से ऊपर चली गयी हैं।’’

शर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘यह सरकार द्वारा की जा रही खुली लूट है। इस पर तुरंत लगाम लगाई जानी चाहिए। डीजल, पेट्रोल व घरेलू गैस की कीमतें कम की जानी चाहिए, अन्यथा जनता इस सरकार को कतई माफ नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mathura: Congress workers protest against increase in diesel petrol prices

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे