लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की रैली से पहले हुआ जबरदस्त विस्फोट, दो लोगों की हुई मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: December 3, 2022 13:19 IST

इस विस्फोट पर बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने इस घटना के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि "राज्य में केवल बम बनाने का उद्योग फल-फूल रहा है"।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की रैली से पहले एक जबरदस्त विस्फोट हुई है। यह विस्फोट रैली के जगह के पास में हुई है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए है। हालांकि यह विस्फोट किस कारण हुई है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की रैली के स्थान के पास हुए विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। 

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के जनसभा से पहले हुआ हादसा

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह घटना कोनटाई शहर से 1.5 किमी दूर भूपतिनगर इलाके में हुई, जहां टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार रात करीब 11.15 बजे एक घर में धमाका हुआ और शनिवार सुबह दो शव बरामद किए गए। इस घटना में कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं।’’ 

मामले में अधिकारियों ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए उपखंड अनुमंडल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच चल रही है, लेकिन धमाका इतना जोरदार था कि इस घटना में फूस की छत वाला मिट्टी का घर उड़ गया।’’ 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र करेगी। 

विपक्ष ने लगाया टीएमसी पर आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने इस घटना के लिए टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि "राज्य में केवल बम बनाने का उद्योग फल-फूल रहा है"। 

वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सुजान चक्रवर्ती ने सवाल किया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ऐसी घटनाओं पर चुप क्यों हैं और उन्हें इस घटना पर बयान देना चाहिए। इस पर बोलते हुए टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि विपक्ष के लिए बिना किसी सबूत के पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी को दोष देना बहुत आसान है।  

टॅग्स :पश्चिम बंगालAbhishek BanerjeeटीएमसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप