लाइव न्यूज़ :

सत्येंद्र जैन को मसाज देता नजर आया शख्स कैदी है फिजियोथेरेपिस्ट नहीं, रेप केस में तिहाड़ जेल में है बंद: सूत्र

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2022 10:16 IST

सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल में मालिश करता नजर आया शख्स फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है बल्कि एक बंदी है। सू्त्रों के अनुसार पोक्सो एक्ट के तहत एक रेप केस में ये शख्स जेल में बंद है।

Open in App
ठळक मुद्देसत्येंद्र जैन को जेल में मालिश देता नजर आया शख्स एक कैदी है, तिहाड़ जेल के सूत्रों का खुलासा।आम आदमी पार्टी ने वीडियो लीक होने पर दावा किया था कि जैन फिजियोथैरेपी ले रहे थे।तिहाड़ जेल के सूत्रों के अनुसार मालिश देता नजर आया शख्स रेप केस में जेल में बंद है, इसका नाम रिंकू है।

नई दिल्ली: जेल में बंद आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन का हाल में एक वीडियो सामने आया है। तिहाड़ जेल से लीक हुए इस सीसीटीवी वीडियो में सत्येंद्र जैन मालिश कराते नजर आ रहे थे। अब सूत्रों के हवाले से ये बात सामने आई है कि उन्हें मालिश दे रहा शख्स तिहाड़ जेल का ही एक बंदी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने तिहाड़ जेल के सूत्रों के हवाले से बताया है कि सत्येंद्र जैन को मालिश दे रहे शख्स का नाम रिंकू है। वह कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है और पोक्सो एक्ट के तहत एक रेप मामले में जेल में बंद है।

इससे पहले वीडियो के सामने आने पर 'आप' ने दावा किया था कि मालिश करने वाला शख्स एक फीजियोथेरेपिस्ट है। मनीष सिसोदिया ने दावा किया था कि जैन की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है जिस वजह से वह ‘फिजियोथेरेपी’ करा रहे थे। उन्होंने साथ ही भाजपा पर सीसीटीवी फुटेज लीक कराकर जैन के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया था।

सीसीटीवी फुटेज लीक मामले में आज सुनवाई

इस बीच दिल्ली की एक अदालत आज सत्येंद्र जैन की उस याचिका पर सुनवाई करेगी, जिसमें उनकी जेल की कोठरी का सीसीटीवी फुटेज मीडिया में कथित रूप से लीक करने को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। 

इस मामले की सुनवाई सोमवार को होनी थी, लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने शनिवार को जांच एजेंसी को निर्देश दिया था कि वह जैन की याचिका पर अपना जवाब दाखिल करे। याचिका में आरोप लगाया गया है कि ईडी ने अदालत को शपथपत्र देने के बावजूद तिहाड़ जेल के अंदर से सीसीटीवी फुटेज को लीक किया।

बता दें कि सामने आए वीडियो में जैन को मालिश कराने के साथ-साथ मिलने आए कई लोगों से मुलाकात करते भी देखा गया। इसे लेकर भाजपा ने जेल नियमों के उल्लंघन को लेकर एजेंसियों से जांच कराने की मांग की थी।  ईडी ने भी इसके पहले जमानत पर सुनवाई के दौरान जैन पर आरोप लगाया था कि वे जेल के अंदर विशेष सुविधा हासिल कर रहे हैं। इसके बाद अदालत ने ईडी और जैन के कानूनी दल को इस संबंध में हलफनामे की किसी सामग्री और वीडियो को लीक नहीं करने का आदेश दिया था और दोनों पक्षों से इस बाबत शपथ पत्र भी लिया था। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :सत्येंद्र जैनतिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRajpal Yadav: हास्य अभिनेता 13 दिन बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए, कड़कड़डूमा कोर्ट ने रिहाई वारंट जारी किया

बॉलीवुड चुस्कीराजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम ज़मानत मिली, एक्टर 11 दिन बाद तिहाड़ जेल से आएंगे बाहर

बॉलीवुड चुस्की'मेरे पास पैसे नहीं हैं': तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव के इमोशनल शब्द

भारततिहाड़ जेल से नहीं हटेगी अफजल गुरु और मकबूल भट्ट की कब्र, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos