लाइव न्यूज़ :

मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने में इन देशों का मिला पूरा समर्थन, भारत ने जताया आभार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 1, 2019 20:47 IST

सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि यह महत्वपूर्ण सफलता है, भारत कई वर्षों से इसके लिए प्रयास कर रहा था, आज जाकर यह हो सका। अकबरुद्दीन ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने की कोशिशों में साथ देने वाले देशों अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस के प्रति आभार जताया।

Open in App
ठळक मुद्देजैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने पर भारत ने सहयोगी देशों के प्रति जताया आभार।अब मसूद अजहर की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी और उसके कहीं आने-जाने और हथियार रखने पर पाबंदी होगी। 

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने पर सहयोगी देशों के प्रति आभार जताया है। बता दें कि बुधवार (1 मई) को जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया। पड़ोसी मुल्क चीन मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने की भारत की कोशिशों पर वर्षों से पानी फेर रहा था लेकिन आखिरकार उसे इस मामले में नरम रुख दिखाने पर मजबूर होना पड़ा।  

सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि यह महत्वपूर्ण सफलता है, भारत कई वर्षों से इसके लिए प्रयास कर रहा था, आज जाकर यह हो सका। अकबरुद्दीन ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने की कोशिशों में साथ देने वाले देशों अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस के प्रति आभार जताया। उन्होंने सुरक्षा परिषद में शामिल देशों और जो देश इसमें शामिल नहीं हैं उनके प्रति भी आभार जताया। अकबरुद्दीन ने स्थायी प्रतिनिधि इंडोनेशिया का भी इस काम के लिए शुक्रिया अदा किया। 

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादियों की सूची में डालने पर खुशी जाहिर की है। 

बता दें कि बीती 14 फरवरी को देश को दहलाने वाले पुलवामा आतंकी हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश का हाथ था, जिसमें 40 से ज्यादा सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। 13 मार्च के चीन ने एक बार फिर मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस की प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया था। भारत कई बार चीन के रुख पर नाखुशी जाहिर कर चुका था। अमेरिका ने यहां तक कह दिया था कि चीन की हरकत के कारण वॉशिंगटन और बीजिंग के क्षेत्रीय स्थिर और शांति के लक्ष्य पर फर्क पड़ेगा। 

अब मसूद अजहर की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी और उसके कहीं आने-जाने और हथियार रखने पर पाबंदी होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमसूद अजहरनरेंद्र मोदीचीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील