मेरठ में सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद जेसीओ का अंतिम संस्कार

By भाषा | Published: August 20, 2021 11:06 PM2021-08-20T23:06:46+5:302021-08-20T23:06:46+5:30

Martyr JCO cremated with military honors in Meerut | मेरठ में सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद जेसीओ का अंतिम संस्कार

मेरठ में सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद जेसीओ का अंतिम संस्कार

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान शहीद हुए जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) राम सिंह का शुक्रवार देर शाम पूरे सैन्य सम्मान के साथ सूरजकुंड पर अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि इससे पहले जेसीओ सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार की शाम उनके निवास स्थान ईशापुरम पर पहुंचा। शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही हर तरफ मातम पसर गया। अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने बताया कि शहीद की पत्नी अनिता भंडारी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। मेरठ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजेंद्र अग्रवाल शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान मेरठ निवासी जेसीओ सिंह बृहस्पतिवार को शहीद हो गए। सूबेदार राम सिंह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे और लंबे समय से मेरठ में परिवार के साथ रह रहे थे। पौने दो साल से वह राष्ट्रीय राइफल के साथ कार्यरत थे और फरवरी 2022 में वह 30 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। राम सिंह के पांच बच्चों में से दो बेटियों प्रियंका रावत और करिश्मा नेगी की शादी हो चुकी है। सात साल से उनका परिवार मेरठ के ईशापुरम के बी-28 में रह रहा है। बेटा सोलन एमकॉम की पढ़ाई करते हुए सीडीएस की तैयारी कर रहा है। छोटी बेटी मीनाक्षी और मनीषा पढ़ रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Martyr JCO cremated with military honors in Meerut

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Martyr JCO