लाइव न्यूज़ :

बिहार झारखंड सीमा पर मुठभेड़ में माओवादी मारा गया

By भाषा | Updated: August 11, 2019 06:02 IST

बिहार झारखंड सीमा पर स्थित हजारीबाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया ।

Open in App

बिहार झारखंड सीमा पर स्थित हजारीबाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया । पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) आशीष बत्रा ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन और बिहार तथा झारखंड की पुलिस ने चौपारण और गया के बीच तलाशी अभियान चलाया ।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) सदस्य परदुमन दस्ता सुरक्षा बलों के गश्ती दल को निशाना बनाने के लिए जंगल में घुसा है। बत्रा ने बताया कि चौपारण पुलिस थाना क्षेत्र में माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी । इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की ।

इस मुठभेड़ के बाद एक माओवादी का शव बरामद किया गया हालांकि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पायी है । उन्होंने बताया कि एक इंसास राइफल और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किये गए हैं । 

टॅग्स :माओवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChhattisgarh: सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों संग मुठभेड़, कई माओवादी ढेर

भारतबस्तर ऑपरेशन में मारे गए 25 माओवादी बसवराजू के सुरक्षा दल के थे सदस्य

भारतChhattisgarh: सुरक्षाबलों और पुलिस के ज्वॉइन ऑपरेशन में हुई गोलीबारी में 7 माओवादी ढेर, हथियार भी जब्त किए गए

भारतMaoist Link Case: बॉम्बे हाई कोर्ट ने नागपुर की जेल में बंद डीयू के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा सहित 5 अन्य को बरी किया

बिहारबिहार-झारखंड में नक्सलियों के 7 ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, हाथ लगे कई अहम दस्तावेज

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos