किस अपराध के लिए पाकिस्तानी जेल में बंद हैं 546 भारतीय

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 26, 2017 11:59 AM2017-12-26T11:59:01+5:302017-12-26T15:02:54+5:30

पाकिस्तान की सरकार द्वारा हाल को लाहौर स्थित भारतीय उच्चायुक्त को सौंपी गई सूची के अनुसार करीब 546 भारतीय नागरिक पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं।

many indian and pakistani jails according to report | किस अपराध के लिए पाकिस्तानी जेल में बंद हैं 546 भारतीय

किस अपराध के लिए पाकिस्तानी जेल में बंद हैं 546 भारतीय

पाकिस्तान जेल में कैद जाधव पर पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वारा जासूसी और आतंकवाद संबंधी आरोप लगाए गए हैं। सोमवार को जाधव की मां और बहन उनसे मिली हैं। जाधव की तरह सैंकड़ो भारतीय पाक में जेल में बंद हैं। आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान की जेलों में 500 से ज्यादा भारतीय नागरिक कैद हैं।

पाकिस्तान की सरकार द्वारा हाल को लाहौर स्थित भारतीय उच्चायुक्त को सौंपी गई सूची के अनुसार करीब 546 भारतीय नागरिक पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। कैद भारतीयों में लगभग 500 मछुआरे हैं। यह सूची उच्चायुक्त गौतम बंबावाले को दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित राजनयिक पहुंच समझौते के तहत सौंपी गई है। विदेश कार्यालय ने कहा कि भारतीय कैदियों में 52 आम नागरिक और 494 मछुआरे शामिल हैं।

पाकिस्तान ने बताए हिन्दुस्तानी कैदियों आंकड़े

पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में 500 से अधिक भारतीय बंद हैं जिनमें से अधिकतर मछुआरे हैं। पाक गृह मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान की जेलों में कुल 996 विदेशी नागरिक बंद हैं जिनमें से 527 भारतीय नागरिक हैं। ये कैदियों पर आतंकवाद, हत्या, ड्रग तस्करी और देश में गैरकानूनी तौर पर घुसने जैसे आरोप लगे हैं। 

कौन से भारतीय हैं शामिल

भारतीय कैदियों में से अधिकतर भारतीय हैं जिन्हें अरब सागर के पाकिस्तानी जल क्षेत्र में गैरकानूनी तौर पर मछली मारने के लिए गिरफ्तार किया गया है। भारत और पाकिस्तान के मछुआरे अक्सर ही गैरकानूनी तौर पर एक दूसरे के जल क्षेत्र में मछली मारने के लिए हिरासत में लिया जाता रहता है। 

 
2018 जनवरी में पेश होंगे आंकड़े

जुलाई 2017 में विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह बताया था कि पाक और भारत दोनों देशों को एक साल में दो बार एक जनवरी और एक जुलाई को हिरासत में मौजूद कैदियों की सूची एक दूसरे को साझा करनी होती है। जो 2018 जनवरी में एक बार फिर से साझा की जाएगी, जिससे साफ हो जाएगा कि कितने भारतीय पाक जेल में अभी बंद हैं। खुद भारत सरकार भी नई पाकिस्तानी उच्चायोग को भारत में बंद उसके कैदियों की ऐसी ही एक सूची सौंपेगी।

2017 की सूची का आंकड़ा

इस साल एक जनवरी को इस्लामाबाद द्वारा भारत के साथ साझा की गई सूची के अनुसार, पाकिस्तान में 351 भारतीय कैदी बंद थे जिसमें 54 आम नागरिक और 297 मछुआरे थे। विदेश कार्यालय ने कहा कि इस साल छह जनवरी को 219 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया। पाकिस्तान दस जुलाई को 77 मछुआरों और एक आम नागरिक को रिहा करेगा।

भारत की जेल में  बंद पाकिस्तानी

250 से ज्यादा पाकिस्तानी भारत की जेलों में सालों से बंद हैं, न उनके मुकदमे की सुनवाई हुई है न ही उन्हें रिहा करने के बारे में किसी तरह की कार्रवाई। इस बात का खुलासा हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में पाकिस्तानी कैदियों को लेकर हुई सुनवाई में हुआ है, चौंकाने वाली बात है कि कुछ कैदियों को 40 साल हो गए हैं।

Web Title: many indian and pakistani jails according to report

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे