उत्तर प्रदेश: गेस्ट हाउस में खुदाई के दौरान कई मकान भरभरा कर गिरे, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

By अंजली चौहान | Published: January 26, 2023 10:10 AM2023-01-26T10:10:01+5:302023-01-26T10:27:28+5:30

जानकारी के मुताबिक, मकानों के पास ही एक गेस्ट हाउस में खुदाई का काम चल रहा था, इसी दौरान कई मकान ढह गए। 

Many houses collapsed during guest house excavation in Agra many people feared to be buried under the debris | उत्तर प्रदेश: गेस्ट हाउस में खुदाई के दौरान कई मकान भरभरा कर गिरे, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

(photo credit: twitter)

Highlightsयूपी के आगरा में कई मकानों के एक साथ गिरने से हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस ने राहल बचाव कामी शुरू करवा दिया है।मलबे से अब तक 2 लोगों को बाहर निकाला गया है।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को कई मकानों के गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मकान गिरने के कारण कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घटना आगरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मकानों के पास ही एक गेस्ट हाउस में खुदाई का काम चल रहा था, इसी दौरान कई मकान ढह गए। 

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गौरतलब है कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। अधिकारी मलबे को हटवाने का काम कर रहे हैं और अब तक मलबे से दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, राहत बचाव का काम अब भी जारी है। आशंका है कि इस मलबे में करीब आधा दर्जन लोग दबे हो सकते हैं।

लखनऊ में इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत 

बता दें कि 24 जनवरी को लखनऊ के वजीर हसनगंज रोड पर एक बहुमंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के दो दिन बात ही आगरा में मकानों के गिरने की घटना सामने आई है। मालूम हो कि लखनऊ में इमारत गिरने के कारण इसके मलबे में दब कर दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, कई लोगों घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की पत्नी उजमा हैदर और मां बेगम हैदर के रूप में हुई। 

इस हादसे की वजह उत्तर भारत में आए भूकंप को बताया गया है। जिसके कारण पुरानी इमारत भरभरा कर जमींदोज हो गई। मामले का संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। वहीं, राहत बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 

Web Title: Many houses collapsed during guest house excavation in Agra many people feared to be buried under the debris

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे