MP Election Result: ग्वालियर चंबल में हार गए कई दिग्गज, सिंधिया की साख बरकरार

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Published: December 3, 2023 07:14 PM2023-12-03T19:14:01+5:302023-12-03T19:20:27+5:30

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे में ग्वालियर चंबल संभाग पर सबकी नजर थी। 2018 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर चंबल से मिली बंपर जीत के कारण कांग्रेस सत्ता के दरवाजे तक पहुंची थी। लेकिन 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के अपने समर्थकों के साथ दल बदल करने के बाद कांग्रेस संख्या बल में कमजोर हो गई थी।

Many Candidates lost in Gwalior Chambal, sindhiya credibility intact | MP Election Result: ग्वालियर चंबल में हार गए कई दिग्गज, सिंधिया की साख बरकरार

MP Election Result: ग्वालियर चंबल में हार गए कई दिग्गज, सिंधिया की साख बरकरार

Highlightsविधानसभा चुनाव केक नतीजों का ग्वालियर-चंबल पर असरज्योतिरादित्य सिंधिया साख बचाने में हुए सफल साबितग्वालियर चंबल में कई दिग्गज हारे, कई जीते

इस बार के विधानसभा के चुनाव में माना जा रहा था कि ग्वालियर चंबल में सिंधिया के मुकाबले कांग्रेस मजबूत साबित होगी। लेकिन इन तमाम कयासों को ग्वालियर चंबल की जनता ने दरकिनार कर दिया। आज घोषित हुए नतीजों में ज्यादातर सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल हुई । हालांकि सिंधिया समर्थक कुछ चेहरे चुनाव हार गए। लेकिन इसके बावजूद भी ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी साख को बरकरार रखने में कायम रहे। 

एमपी के ग्वालियर संभाग की 21 सीटों और चंबल संभाग की 13 सीटों समेत 34 सीटों के आए चुनाव नतीजे इस तरीके से हैं।
ग्वालियर चंबल की विधानसभा सीट पर आए नतीजे पर नजर डालें तो,ग्वालियर – भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह तोमर जीते, कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा हारे
ग्वालियर पूर्व – भाजपा प्रत्याशी माया सिंह पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी सतीश आगे
ग्वालियर ग्रामीण – भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा पीछंं, कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर आगे
ग्वालियर दक्षिण – भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाहा आगे, कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक पीछे
डबरा – भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी आगे, कांग्रेस प्रत्याशी राव सुरेश राजे पीछे
भीतरवार – भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड़ आगे, कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंह यादव पीछे
गुना जिले की 4 सीटें –

गुना – भाजपा के पन्ना लाल शाक्य आगे, कांग्रेस के पंकज कनेरिया पीछे
चाचौड़ा – भाजपा प्रत्याशी प्रियंका मीणा आगे, कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह पीछे
राघोगढ़ – भाजपा के हीरेंद्र सिंह बंटी पीछे, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह आगे
बमोरी – कांग्रेस के ऋषि अग्रवाल आगे, बीजेपी के महेंद्र सिंह सिसोदिया पीछे


शिवपुरी जिले की 5 सीटें

शिवपुरी – भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन आगे, कांग्रेस के केपी सिंह कक्का पीछे
करैरा – भाजपा प्रत्याशी रमेश खटीक आगे, कांग्रेस के प्रागीलाल जाटव पीछे
पोहरी – भाजपा के सुरेश धाकड़ पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाहा आगे
पिछोर – भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी आगे, कांग्रेस के अरविंद सिंह लोधी पीछे
कोलारस – भाजपा प्रत्याशी महेंद्र राम सिंह यादव आगे, कांग्रेस के बैजनाथ यादव पीछे
दतिया जिले की 3 सीटें

दतिया – भारतीय जनता पार्टी के नरोत्तम मिश्रा आगे, कांग्रेस के राजेंद्र भारती पीछे
सेवढ़ा – भाजपा के प्रदीप अग्रवाल आगे, कांग्रेस के घनश्याम सिंह पीछे
भांडेर – भाजपा के घनश्याम पिरोनिया पीछे, कांग्रेस के फूल सिंह बरैया आगे
अशोकनगर जिले की 3 सीटें

अशोकनगर – भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी आगे, कांग्रेस प्रत्याशी हरिबाबू राय आगे
चंदेरी – भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी आगे, कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह चौहान पीछे
मुंगावली – भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह आगे, कांग्रेस कैंडिडेट राव यादवेंद्र सिंह यादव पीछे

मुरैना – कांग्रेस के दिनेश गुर्जर आगे, भाजपा के रघुराज सिंह पीछे
सबलगढ़ – भाजपा की सरला विजेंद्र रावत आगे, कांग्रेस के बैजनाथ कुशवाहा पीछे
जौरा – भाजपा के राजेंद्र पांडेय पीछे, कांग्रेस के वीरेंद्र सिंह सोलंकी आगे
सुमावली – बहुजन समाज पार्टी के कुलदीप सिंह सिकरवार आगे, कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाहा पीछे
दिमनी – दिमनी सीट से भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र सिंह तोमर आगे, बहुजन समाज पार्टी के बलवीर सिंह पीछे
अंबाह – कांग्रेस के देवेंद्र सखवार आगे, भाजपा के कमलेश जाटव पीछे
भिंड जिले की 5 सीटें

भिंड – भाजपा के नरेंद्र सिंह आगे, कांग्रेस के चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी पीछे
अटेर – कांग्रेस के हेमंत सत्यदेव कटारे आगे, भाजपा के अरविंद भदोरिया के पीछे
लहार – भाजपा के अम्बरीष शर्मा ‘गुड्डू’ आगे, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह पीछे
मेहगांव – भाजपा के राकेश शुक्ला आगे, कांग्रेस के राहुल सिंह पीछे
गोहद – कांग्रेस के केशव देसाई आगे, भाजपा के लाल सिंह आर्य पीछे
श्योपुर जिले की 2 सीटें

श्योपुर – कांग्रेस के बाबू जंडेल आगे, बीजेपी के दुर्गालाल जयदेव पीछे
विजयपुर – कांग्रेस के रामनिवास रावत आगे, भाजपा के बाबूलाल मेवरा पीछे रहे।

Web Title: Many Candidates lost in Gwalior Chambal, sindhiya credibility intact

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :IndiaBJPभारत